#अपराध

April 27, 2026

हिमाचल: किराए के मकान में लूटी लड़की की इज्जत- पेट दर्द से खुला राज, आरोपी की तलाश में पुलिस

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

शेयर करें:

girl stomach ache dirty act man chamba case police himachal

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यहां महिला पुलिस थाना में एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का केस दर्ज किया गया है।

पेट दर्द से खुला राज

जानकारी के अनुसार, पीड़िता को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जांच के दौरान जब डॉक्टरों ने उससे बातचीत की, तो उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी घटना बताई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: जमीनी विवाद से तंग आई युवती ने दी अपनी जान, घर से मिला नोट; चाचा-चाची और भाई अरेस्ट

लड़की के साथ हुआ दुराचार

इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मामला सामने आया। उधर, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किराए के कमरे में लूटी इज्जत

पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने बताया कि वह शहर के कसाकड़ा मोहल्ले में एक किराए के मकान में रह रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से सदमे में थी, जिसके कारण वह तुरंत किसी को कुछ नहीं बता पाई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : BMW कार में आया 'अफसर'...ठेके से उठाई महंगी शराब की बोतलें, बिना पैसे दिए हुआ फुर्र

आरोपी की तलाश में पुलिस

सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख