बिलासपुर। जब एक पिता की आंखों के सामने उसके जवान बेटे की दर्दनाक मौत हो जाए और वह कुछ ना कर पाए तो उसके दर्द का अंदाजा शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। ऐसा ही जख्म हिमाचल के बिलासपुर जिला में स्कूटी पर बेटे के साथ सवार होकर घर लौट रहे एक पिता को मिले है। यहां स्कूटी और बाइक में हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके पीछे बैठे उसके पिता घायल हो गए। यह हादसा बिलासपुर जिला के भराड़ी क्षेत्र में हुआ है।

आंखों के सामने बुझ गया घर का चिराग

बिलासपुर जिला के भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दधोलदृलदरौर सड़क पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घंडालवीं के पास स्कूटी और बाइक की आमने.सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि 23 वर्षीय युवक सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। सबसे पीड़ादायक बात यह रही कि सूरज के पिता सुरेंद्र कुमार अपने बेटे के साथ स्कूटी पर मौजूद थे और उनकी आंखों के सामने ही जवान बेटे की सांसें थम गईं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और म*र्डर : दो दोस्तों ने साथ बैठ पी शराब, फिर एक ने दूसरे को ब्यास में दे दिया धक्का

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब पिता-पुत्र स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूरज सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों के कारण उसने वहीं दम तोड़ दिया।

पिता घायल,बेटे की मौत से टूटा परिवार

इस भयावह हादसे में सूरज के पिता सुरेंद्र कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाइक चालक साहिल, निवासी बाड़ा दा घाट, को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बस हाद*से पर बड़ा फैसला : सरकार ने दिए जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट होगी तलब

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुआ या नहीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इस मेडिकल कॉलेज के 240 MBBS ट्रेनी डॉक्टरों पर गिरी गाज, किए सस्पेंड

इलाके में शोक की लहर

जवान बेटे की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सूरज की मौत ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। हर आंख नम है और हर जुबां पर एक ही सवाल—क्या इस दर्दनाक हादसे को टाला जा सकता था?

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें