मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार का दिन एक दर्दनाक हादसे के नाम रहा- जहां शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बड़े भाई के सामने छोटे की मौत

हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में मृतक का भी शामिल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- आज हिमाचल पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : हफ्ते भर रुकेंगी, इन स्थानों का करेंगी दौरा

गहरी खाई में समाई कार

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पंडोह क्षेत्र में शिवाबादर सड़क के पास हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन तीखे मोड़ों से फिसलकर गहरी ढलान में गिरता हुआ नीचे पंडोह डैम के पास जा पहुंचा।

चार लोग थे सवार

कार में चार लोग सवार थे- दो पुरुष और दो महिलाएं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी नीचे डैम तक पहुंचने से पहले ही बीच पहाड़ी में कई बार टकराई, जिससे सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता की डांट पर छोड़ा घर, 50 साल बाद लौटा वापस- इकलौते भाई को देख बहनें भावुक

एक की मौत, 3 घायल

मृतक की पहचान अंकुश गुप्ता के रूप में हुई है, जो अपने भाई 43 वर्षीय जतिन गुप्ता उर्फ तनू के साथ शादी से लौट रहा था। रास्ते में हटोण गांव की 43 वर्षीय संती देवी और 51 वर्षीय सेवकी देवी ने उनसे लिफ्ट ली थी। कुछ ही दूरी तय करने के बाद कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

 

घायलों की हालत चिंताजनक

घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंकुश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गर्मी ने किया बुरा हाल : 42 डिग्री पहुंचा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

कैसे पेश आया हादसा?

मामले की जांच में जुटी हिमाचल प्रदेश पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें