ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के वक्त व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा शख्स

यह हादसा अम्ब-हमीरपुर NH मार्ग पर नैहरियां के पास हुआ, जहां सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान विजय कुमार (58) के रूप में हुई है- जो कि पेशे से ड्राइवर था और नोहन (सपौरी) का रहने वाला था। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल: किराए के मकान में लूटी लड़की की इज्जत- पेट दर्द से खुला राज, आरोपी की तलाश में पुलिस

सड़क पार कर रहा था

जानकारी के अनुसार, विजय कुमार नैहरियां तिराहे पर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके से फरार हुए दोनों युवक

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक भी हल्के रूप से घायल हुए, मगर वे अपनी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: जमीनी विवाद से तंग आई युवती ने दी अपनी जान, घर से मिला नोट; चाचा-चाची और भाई अरेस्ट

पुलिस ने कब्जे में ली बाइक

सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

युवकों को ढूंढ रही पुलिस

DSP अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार बाइक सवारों की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें