हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में थाना क्षेत्र सुजानपुर के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई- जब बैंक में काम कराने पहुंचे भारतीय सेना के एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते जवान फर्श पर गिर पड़े।

बैंक में फौजी की मौत

बैंक में मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। मगर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : टंकी में पानी देखने गई महिला पर झपटे बंदर, छत से आंगन में गिरी- IGMC में तोड़ा दम

छुट्टी आए हुए थे विनोद

मृतक की पहचान 46 वर्षीय विनोद कुमार निवासी सिहोर बलां, डाकघर खुड़िया, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। अगले कुछ दिनों तक उन्होंने वापस ड्यूटी ज्वाइन करनी थी।

पत्नी संग बैंक आया थे विनोद

पुलिस के अनुसार, विनोद कुमार शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी के साथ सुजानपुर स्थित बैंक की शाखा में पहुंचे थे। दोनों बैंक में अपना काम कराने के लिए आए थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था और विनोद कुमार बैंक में फार्म भरने का काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गलत चालान कटने पर कोर्ट के चक्कर खत्म, फोन से कर सकेंगे शिकायत- जानें नया सिस्टम

विनोद की हालत देख घबरा गए लोग

इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही पलों में वह अपना संतुलन खो बैठे और बैंक के फर्श पर गिर पड़े। अचानक हुई इस घटना से बैंक में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग घबरा गए।

अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बच पाए

विनोद कुमार के अचानक गिरने के बाद बैंक में मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए उन्हें सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा में बदली परंपरा : महिलाओं के डल स्नान पर रोक, पुजारियों ने लिया बड़ा फैसला

परिवार में पसरा मातम

अचानक हुई इस मौत से परिवार में मातम पसर गया। छुट्टी पर घर आए विनोद कुमार की इस तरह अचानक मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में भी शोक की लहर दौड़ गई। विनोद की मौत के बाद उनकी पत्नी गहरे सदमे में है।

कैसे हुई विनोद की मौत?

घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों को दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बड़े भाई ने की हदें पार- छोटे भाई का रास्ता रोक पी*टा, भाभी को भी नहीं छोड़ा....

जांच में जुटी पुलिस टीम

SP हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हृदय गति रुकने से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी। पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल जवान की मौत को लेकर किसी तरह की अन्य आशंका सामने नहीं आई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें