मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। करसोग उपमंडल के चारकुफरी क्षेत्र में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।
गहरी खाई में गिरी कार
इस भयानक हादसे के वक्त गाड़ी में पति-पत्नी सवार थे। हादसे के बाद दंपति का पूरा परिवार गहरे सदमे में है। इस दर्दनाक कार हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का 'कारनामा', घर में बंद पड़ी खटारा कार का काटा ऑनलाइन चालान
पति-पत्नी थे सवार
बता दें कि ये कार हादसा कल देर शाम को चारकुफरी क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास पेश आया है। हादसे के वक्त कार नंबर HP62A-0962 में पति-पत्नी घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पति का कार पर से संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित हो 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंसे दोनों
गहरी खाई में गिरने से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों पति-पत्नी अंदर की फंस गए। गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता की डांट पर छोड़ा घर, 50 साल बाद लौटा वापस- इकलौते भाई को देख बहनें भावुक
क्या हुआ पति-पत्नी के साथ?
गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी-नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों तुरंत घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल करसोग पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को IGMC शिमला रेफर कर दिया।
पति-पत्नी की पहचान
हादसे में घायल हुए पति-पत्नी बखरोट के कुशाल गांव के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान-
- निका राम (43)
- आशा देवी (38)
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अगले महीने 12 दिन लटका रहेगा बैंकों में ताला, यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
प्रशासन ने दी फौरी राहत
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही SDM करसोग गौरव महाजन घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। SDM ने घायलों को फौरी राहत के रूप में पांच-पांच हजार रुपये दिए। वहीं, पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
