सिरमौर। देवभूमि ने एक और कर्मठ सारथी खो दिया। HRTC के चालक दिनेश कुमार शर्मा जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई हार गए। बीते पांच दिनों से PGI चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे दिनेश ने रविवार देर रात करीब 2 बजे अंतिम सांस ली।

जिंदगी का आखिरी सफर

3 फरवरी की सुबह बिल्कुल आम दिनों जैसी थी। चौपाल-नेरवा से पांवटा साहिब की ओर रवाना हुई HRTC बस HP-66A-2588 में 36 यात्री सवार थे। सभी को भरोसा था कि अनुभवी चालक दिनेश कुमार उन्हें सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाएंगे। लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 8 लाख की चरस के साथ राधा गिरफ्तार, पिता-पति से सीखा धंधा; बनी मास्टरमाइंड

गहरी खाई में गिरी बस

उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र के पास अचानक बस अनियंत्रित हुई और गहरी खाई में जा गिरी। पल भर में खुशहाल सफर चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया। इस भीषण हादसे में कई यात्री घायल हुए।

 

Three Killed, Many Injured as Nerwa–Paonta HRTC Bus Plunges into Stream

कई लोगों की बचाई जान

जबकि चालक दिनेश कुमार को सीने में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। वे खुद बुरी तरह लहूलुहान थे, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद भी उनकी चिंता अपनी नहीं, बल्कि यात्रियों की सलामती को लेकर थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: प्यार में पड़ा लड़का बना TRANSGENDER, शादी के बदले मिला धोखा- आशिक ने लूटे लाखों

PGI में ली अंतिम सांस

हादसे के बाद दिनेश को पहले विकासनगर और फिर गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिवार, सहकर्मी और पूरा नेरवा क्षेत्र उनकी सलामती के लिए दुआओं में जुटा रहा। शनिवार तक हालात में कुछ सुधार के संकेत मिले थे।

 

hrtc bus driver

परिजनों में चीख-पुकार

उम्मीद जगी कि दिनेश मौत को मात दे देंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और रविवार रात सन्नाटे में उन्होंने जिंदगी की जंग हार दी। दिनेश के मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें : HRTC कर्मचारी परेशान : रिटायरमेंट के बाद नहीं मिल रही पेंशन, विधानसभा का करेंगे घेराव

पूरे इलाके में माहौल गमगीन

दिनेश कुमार शर्मा के निधन की खबर जैसे ही नेरवा और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। आज जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेरवा पहुंचेगा, तो वहां बसों का शोर नहीं, बल्कि सिसकियों और आंसुओं की आवाज गूंजेगी।

 

hrtc bus driver

आज घर पहुंचेगी देह

HRTC चालक-परिचालक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर ने बताया कि पार्थिव शरीर को गांव पहुंचाने की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दिनेश के पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम ने एक अनुभवी, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ चालक खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट सत्र की तारीख तय : कई अहम मुद्दों पर गरमाएगा सदन, जनता को राहत की उम्मीद

एक जिम्मेदार चालक, आखिरी सांस तक निभाया फर्ज

सहकर्मियों के अनुसार दिनेश कुमार शर्मा अपने शांत स्वभाव, अनुशासन और यात्रियों के प्रति जिम्मेदारी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने वर्षों तक HRTC की सेवा की और हर सफर को अपना कर्तव्य समझकर निभाया। उनकी असमय मौत न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे परिवहन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।

हादसे में 4 की मौत

आपको बता दें कि कवानू क्षेत्र के पास 3 फरवरी को सुबह HRTC की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग पर पेश आए इस हादसे में HRTC बस के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे में दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, बस चालक समेत 28 लोग घायल हुए। अब हादसे में घायल हुए चालक ने भी दम तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : बजट सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट : RDG पर होगी चर्चा, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

मृतकों की पहचान

  • रिचा चौहान (33) पत्नी वीरेंद्र चौहान निवासी नेरवा
  • यास्मीन बेगम (46) पत्नी नेक मोहम्मद निवासी नेरवा
  • धन बहादुर निवासी नेरवा
  • दिनेश कुमार (बस चालक)

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें--