#अपराध

February 8, 2026

हिमाचल : 8 लाख की चरस के साथ राधा गिरफ्तार, पिता-पति से सीखा धंधा; बनी मास्टरमाइंड

पुलिस ने साथी संग धरी चरस सप्लाई करने निकली महिला

शेयर करें:

women charas supplier smuggler kullu radha devi sonipat haryana police

कुल्लू/सोनीपत। हरियाणाा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत सोनीपत क्राइम ब्रांच कुंडली को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसकी सरगना कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला निकली।

ढाई किलो चरस बरामद

इस कार्रवाई ने नशा तस्करों के बदलते तौर-तरीकों और नेटवर्क की गंभीरता को उजागर कर दिया है। क्राइम ब्रांच कुंडली ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ढाई किलो चरस बरामद की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : इंजीनियरिंग छात्र ने किया सुसा.इड, किराए के कमरे में रहता था अकेला- 19 साल थी उम्र

8 लाख निकली कीमत

पुलिस के अनुसार, बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई न केवल सोनीपत बल्कि पूरे हरियाणा में नशा तस्करों के लिए एक कड़ा संदेश मानी जा रही है।

 

महिला सरगना निकली मास्टरमाइंड

गिरफ्तार महिला की पहचान राधा देवी, निवासी कुल्लू जिला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राधा देवी केवल एक कड़ी नहीं, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क की मुख्य संचालक थी। वह हरियाणा और पंजाब के कई नशा तस्करों के सीधे संपर्क में थी और मोटी कमाई के लालच में उसने अपना अलग सप्लाई सिंडिकेट खड़ा कर लिया था।

यह भी पढ़ें : HRTC कर्मचारी परेशान : रिटायरमेंट के बाद नहीं मिल रही पेंशन, विधानसभा का करेंगे घेराव

खुद संभालती थी पूरा कारोबार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राधा देवी खुद नशे की सप्लाई की कमान संभालती थी। डिलीवरी से लेकर पैसों के लेन-देन तक की पूरी योजना खुद तय करती थी, ताकि किसी पर शक न जाए।

 

सोनीपत पुलिस ने गिरफ्त में गिरफ्तार महिला और उसका साथी।

परिवार से जुड़ा रहा अपराध का साया

जांच में यह भी सामने आया है कि राधा देवी का परिवार पहले से ही नशा तस्करी के धंधे से जुड़ा रहा है। उसके पिता हरियाणा के युवाओं को नशा बेचने के काम में लिप्त था, हालांकि अब उसकी मृत्यु हो चुकी है। वहीं, उसका पति भी पंजाब की एक जेल में नशा तस्करी के मामले में सजा काट रहा है। पुलिस का मानना है कि परिवार में पहले से मौजूद आपराधिक माहौल ने राधा देवी को भी इसी अवैध कारोबार की ओर धकेला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: प्यार में पड़ा लड़का बना TRANSGENDER, शादी के बदले मिला धोखा- आशिक ने लूटे लाखों

पब्लिक ट्रांसपोर्ट बना तस्करी का जरिया

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि राधा देवी नशा तस्करी के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। वह बसों और अन्य सार्वजनिक साधनों से हरियाणा और पंजाब में चरस और अन्य नशीले पदार्थों की सप्लाई करती थी। इस नेटवर्क में उसका साथी नरेश अहम भूमिका निभा रहा था, जो सप्लाई और डिलीवरी में उसका सहयोगी था।

 

सोनीपत क्राइम ब्रांच कुंडली ने एक ऐसे नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है

कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला?

क्राइम ब्रांच कुंडली प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक महिला अपने साथी के साथ सोनीपत क्षेत्र में चरस की बड़ी खेप सप्लाई करने आ रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट सत्र की तारीख तय : कई अहम मुद्दों पर गरमाएगा सदन, जनता को राहत की उम्मीद

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 2.5 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी।

पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी, नेटवर्क पर नजर

सोनीपत पुलिस इस गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं, जिन पर आने वाले दिनों में शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख