कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। यहां पर एक HRTC बस ने 55 वर्षीय महिला की दोनों टांगो को बस ने बुरी तरह कुचल दिया। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

पति के साथ घर जाने के लिए बस स्टैंड आई थी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के  देहरा बस स्टैंड से पेश आया है। यहां पर बीते कल एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ किसी काम से देहरा ब्लॉक कार्यालय आई थीं। उनके पति मस्त राम ग्राम पंचायत सिहोटी खुर्द के वार्ड पंच हैं। काम पूरा करने के बाद दोनों वापस घर जाने के लिए देहरा बस स्टैंड पहुंचे थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : नशा तस्कर स्वास्थ्य कर्मी किया बर्खास्त, 5 की पहले जा चुकी है नौकरी

बस में चढ़ने की जल्दबाजी के बीच हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार HRTC की बस (HP 36C-4843) देहरा से बड़ोह रूट पर जाने के लिए तैयार थी। बस देहरा डिपो से निकलकर बस स्टैंड पहुंची और अपने निर्धारित स्थान पर पीछे की ओर जा रही थी।

 

डक्टर साइड वाले अगले टायर के नीचे आ गईं महिला 

बताया जा रहा है कि यह ग्रामीण रूट की बस थी और बस को देखते ही उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान हुई आपाधापी में महिला बस के कंडक्टर साइड वाले अगले टायर के नीचे आ गईं। हादसे में उनकी दोनों टांगें बुरी तरह कुचल गईं।

यह भी पढ़ें : दो कार में सवार होकर नशा बेचने जा रहे थे 5 तस्कर, पुलिस ने किए गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, टांडा रेफर

हादसे के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और HRTC कर्मचारियों ने तुरंत घायल महिला को उठाया और सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : परिवार पालने के लिए राजस्थान नौकरी करने गया था 21 वर्षीय सचिन, खत्म कर दी अपनी जिंदगी

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए बस के चालक, परिचालक और मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है।