बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां गिरने से 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।  

घर पर गिरी महिला

जानकारी के मुताबिक, यह मामला पुलिस थाना भराड़ी के तहत आने वाले बरोटा गांव का है। बताया जा रहा है कि बीते वीरवार को महिला घर में अचानक गिर गई थीं। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत बिगड़ गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस में नए चेहरों पर दांव की तैयारी! विक्रमादित्य सिंह के बयान से टिकट की जंग के संकेत

महिला को इलाज के लिए AIIMS बिलासपुर ले गए परिजन

हादसे के बाद परिवार के लोग बिना देर किए महिला को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों को उम्मीद थी कि इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार होगा, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही।

शनिवार को इलाज के दौरान हुई मौत

एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी बुजुर्ग महिला की मौत की खबर से शोक का माहौल है। मृतका की पहचान बरोटा गांव निवासी तुलसी राम की पत्नी सुखा देवी के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का ये गांव है नशे से कोसों दूर, देवता के आदेश पर बीड़ी-सिगरेट और गुटखे की भी ‘नो एंट्री’

पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपा शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस थाना भराड़ी की टीम ने मामले में जरूरी कार्रवाई की। एम्स बिलासपुर में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।