चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां जांघी पंचायत में पेश आई इस बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है।

आटा चक्की मशीन की चपेट में आया व्यक्ति

गांव जांघी निवासी मान सिंह की अपनी ही आटा चक्की में मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति बन गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बजट सत्र की तारीखों का हुआ ऐलान, कब होगा राज्यपाल का अभिभाषण यहां जानें

आजीविका का सहारा थी चक्की

जानकारी के अनुसार, मान सिंह अपने घर में ही आटा चक्की, ऊन पिंजाई और तेल निकालने की मशीनें चलाकर परिवार की आजीविका चलाता था। ग्रामीण इलाकों में उसकी चक्की आसपास के लोगों के लिए भी सहारा थी।

मशीन की मरम्मत कर रहा था मान

सोमवार को क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसी दौरान मान सिंह ने मशीन की मरम्मत या उससे जुड़ा कोई जरूरी काम शुरू किया था। उसे यह आभास नहीं था कि यह काम उसकी जिंदगी का आखिरी काम साबित होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पशु मित्र भर्ती: 10वीं में 77% लेने वाली लड़की- पांच हजार सैलरी के लिए 25KG बोरी उठा दौड़ी

अचानक आ गई बिजली

बताया जा रहा है कि अचानक बिजली सप्लाई बहाल हो गई और मशीन तेज गति से चलने लगी। इसी दौरान मान सिंह के कपड़ों का एक हिस्सा मशीन में फंस गया। कपड़े को छुड़ाने की कोशिश में वह खुद भी मशीन की चपेट में आ गया। मशीन की तेज गति और भारी दबाव के कारण उसे संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लहूलुहान हुआ मान सिंह

हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां मान सिंह का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पशु मित्र भर्ती : पांच हजार सैलरी के लिए 25KG बोरी उठा दौड़ी महिला, मुंह के बल गिरी बेचारी

पूरे गांव में शोक की लहर

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मान सिंह को एक मेहनती, शांत स्वभाव और परिवार के प्रति जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। उसके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा बिजली आपूर्ति के अचानक आने से हुआ, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: DA-एरियर भूल जाएं सरकारी कर्मी ! सब्सिडी पर भी मंडराया संकट; वित्त विभाग की चेतावनी

क्या बोले मृतक के परिजन?

मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल, पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें