चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। भरमौर क्षेत्र में ढकोग.बन्नी सड़क पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि नदी में गिरने ही पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और अंदर सवार वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसके पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी तथा तीन छोटे बच्चे रह गए हैं। पिता के पहले ही निधन के बाद परिवार के लिए मुकेश कुमार ही बड़ा सहारा था। अब उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कहां जा रहा था युवक
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान थला निवासी मुकेश कुमार पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। वह पिकअप वाहन में ढकोग से अपने घर तरेला की ओर जा रहा था। लेकिन रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली और परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया।
यह भी पढ़े : CM सुक्खू की नीतियों से टूट रही हिमाचल कांग्रेस ! अनुराग ठाकुर का दावा... कई नेता छोड़ सकते हैं पार्टी
सडक से सीधे रावी नदी में जा गिरी पिकअप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे मुकेश कुमार पिकअप नंबर HP-46-A-1853 में सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वह ढकोग-बन्नी सड़क पर गुवाड़ी चौक से करीब 300 मीटर आगे पहुंचा, तो अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते पिकअप सड़क से नीचे गहरी खाई की ओर लुढ़कती चली गई और करीब 400 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरी।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली तोहफा... 5 % DA का ऐलान, क्लास- 4 कर्मियों को 10 हजार भी मिलेंगे
हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि चालक मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन गहरी खाई से होता हुआ सीधे नदी तक जा पहुंचा।
बूढ़ी मां का इकलौता सहारा था मुकेश
इस हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि मुकेश कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। ऐसे में बुजुर्ग मां के लिए मुकेश ही सबसे बड़ा सहारा था। परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ वह अपनी पत्नी और बच्चों का पालन-पोषण भी कर रहा था। मुकेश के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। वह राशन डिपो चलाकर अपने परिवार की आजीविका चला रहा था।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने दिवाली से पहले खुशियों से भर दी इन कर्मियों की झोली, बढा दिया मानदेय; जानें डिटेल
मुकेश की असमय मौत से परिवार के सामने भावनात्मक संकट के साथ-साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। जिस घर में मुकेश की मौजूदगी परिवार के लिए हिम्मत और सहारे का आधार थी, वहां अब मातम पसरा है। बुजुर्ग मां ने अपना इकलौता बेटा खो दिया, जबकि तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के लिए इस गहरे सदमे से उबरना आसान नहीं होगा।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही भरमौर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि पिकअप किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुई और दुर्घटना का कारण क्या रहा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पढ़ाई के नाम पर मजाक! सरकारी स्कूल की खुली पोल, कहीं एक तो कहीं दो ही कमरे
एक हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
पहाड़ी सड़कों पर होने वाले हादसे कई बार पलभर में हंसते-खेलते परिवारों की दुनिया बदल देते हैं। भरमौर में हुआ यह हादसा भी ऐसा ही दर्दनाक घटनाक्रम है, जहां घर लौट रहे एक व्यक्ति की जिंदगी रास्ते में ही खत्म हो गई। मुकेश कुमार की मौत से उसकी बुजुर्ग मां, पत्नी और तीनों बच्चों ने अपना प्रियजन खो दिया है। अब परिवार के सामने इस अपूरणीय क्षति को सहने और आगे की जिंदगी संभालने की चुनौती है। हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।
