नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। पांवटा साहिबदृशिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग.707 पर चिलोन के पास कॉलेज छात्रों से भरी एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच छात्र.छात्राएं घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार ये सभी छात्र शिलाई और रोनहाट क्षेत्र के रहने वाले हैं और छात्र संगठन एसएफआई के बैनर तले नाहन में मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वाहन सतौन से करीब चार किलोमीटर आगे चिलोन के पास पहुंचा तो अचानक चालक का नियंत्रण गाड़ी पर से हट गया और बोलेरो सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बनेंगी 68 और नई पंचायतें : जानें कब होंगे चुनाव, कहां तक पहुंची तैयारियां
हादसे के बाद मचा हड़कंप
जैसे ही दुर्घटना की खबर आसपास के लोगों तक पहुंची, मौके पर अफरा.तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल छात्रों को खाई से बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।
अस्पताल में चल रहा उपचार
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल पांचों छात्रों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में कार्तिका (22) पुत्री पंच राम निवासी रास्त डाकघर रोनहाट, भारती (20) पुत्री अमर सिंह निवासी कीनू पनोग तहसील शिलाई, सलोनी (17) पुत्री केदार सिंह निवासी मानल डाकघर रोनहाट, पल्लवी (20) पुत्री प्रताप सिंह निवासी कुलह डाकघर जरवा तहसील शिलाई और सतीश पुत्र मदन सिंह निवासी रोनहाट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सवा किलो चरस संग तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक का कर रहा था इंतजार- पहुंची पुलिस
दो छात्राओं की हालत गंभीर
दुर्घटना में घायल पल्लवी और कार्तिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं अन्य तीन घायलों का इलाज सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी राजबन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआए हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है और लोग घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
