#उपलब्धि

April 26, 2025

हिमाचल को मिली पहली महिला एंबुलेंस चालक, परिवार का सहारा बनी अंजू- यहां देंगी सेवाएं

टैक्सी और कमर्शियल वाहन चलाने का है अनुभव

शेयर करें:

Ambulance Service

कांगड़ा। कभी टैक्सी और अन्य व्यावसायिक गाड़ियां चलाने वाली भरमौर की 25 वर्षीय अंजू बाला अब लोगों की जान बचाने के काम में जुटेंगी। रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा ने उन्हें नागरिक अस्पताल नूरपुर की एंबुलेंस सेवा में बतौर चालक तैनात किया है। यह पहली बार है जब संस्था ने किसी महिला को एंबुलेंस ड्राइवर नियुक्त किया है।

 

ड्राइविंग में निपुण, तकनीकी जानकारी में माहिर


अंजू बाला को गाड़ियों की ड्राइविंग का जुनून बचपन से रहा है। उन्होंने पहले टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहन चलाए हैं। हाल ही में वह जसूर के पास स्थित एचआरटीसी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, जाच्छ में व्यावसायिक प्रशिक्षण ले रही थीं। उनके पास एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहनों से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी है, जो इंटरव्यू के दौरान स्पष्ट रूप से झलकी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से काम पर निकले थे दो युवक, परिजनों को खड्ड में पड़ी मिली देह; मची चीख-पुकार

इंटरव्यू में दिखाया आत्मविश्वास, 15 में से चुनी गईं


जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अखिल बक्शी के अनुसार, एंबुलेंस चालक के लिए कुल 15 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था, जिनमें अंजू का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा। उन्होंने कहा कि अंजू को एंबुलेंस ऑपरेशन, प्राथमिक चिकित्सा के प्रति संवेदनशीलता और आपात स्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता के लिए चुना गया है।

 

यह भी पढ़ें : पहलगाम घटना के बाद हिमाचल की सरहद अलर्ट मोड पर, हर संदिग्ध पर पैनी नज़र- हाई अलर्ट जारी

 

सुबह 9 से शाम 5 तक करेंगी ड्यूटी


अंजू बाला को फिलहाल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक एंबुलेंस सेवा में तैनात किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अतिरिक्त ड्यूटी के लिए भी बुलाया जा सकेगा। उनका यह कदम न सिर्फ महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में लैंगिक समानता की दिशा में एक सार्थक पहल भी है।

 

एक मिसाल बनी अंजू


अंजू बाला ने कहा कि मैं बचपन से ड्राइविंग में रुचि रखती थी। अब जब मुझे यह जिम्मेदारी मिली है, तो मैं इसे पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाऊंगी। वहीं अंजू आज हिमाचल की कई लड़कियों के लिए मिसाल बन गई है और लड़कियां अंजू से इंस्पायर हो रही है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख