राजनीति

#उपलब्धि

May 4, 2025

हिमाचल की 6 बेटियों का भारतीय सेना में हुआ चयन, पहले खेल में चमका चुकी हैं देश का नाम

सिरमौर और बिलासपुर जिला की हैं यह बेटियां

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Six Girl appoint BSF

शिमला। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर वह मुकाम हासिल कर रही हैं, जिन पर कभी पुरुष वर्ग की पहुंचता था। प्रदेश की यह बेटियां देश दुनिया में हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसी ही बड़ा मुकाम हिमाचल की छह बेटियों ने भी हासिल किया है। इन छह बेटियों ने पहले खेल के क्षेत्र में देश दुनिया में देश के साथ साथ हिमाचल का नाम रोशन किया। अब यह बेटियां देश की सरहदों पर दुश्मनों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

बीएसएफ में हुआ छह बेटियों का चयन

दरअसल हिमाचल की छह बेटियों का चयन भारतीय सेना में हुआ है। इन बेटियों का चयन खेल कोटे से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बीएसएफ में हुआ है। यह बेटियां अब देश की सरहदों पर दुश्मनों का सामना करेंगी। इन छह बेटियों में चार बिलासपुर जिला की हैं, जबकि दो बेटियां सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र से संबंध रखती हैं। बिलासपुर जिला की चार बेटियां मोरसिंघी हैंडबॉल अकादमी की हैं।

यह भी पढ़ें : IGMC में पिता का इलाज करवाने आए थे भाई-बहन, रात को सोए-सोए हो गया 'कांड'

हैंडबॉल में भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व

बिलासपुर जिला की अंजलि, पायल, कनिका कुमारी और खुशी का चयन सीमा सुरक्षा बल में हुआ है। यह सभी खिलाड़ी इससे पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल में देश के साथ साथ हिमाचल का नाम रोशन कर चुकी हैं। वहीं बेटियों के भारतीय सेना में चयन होने पर उनके परिवार के साथ साथ गांव में भी खुशी का माहौल है। वहीं उनकी शानदार उपलब्धि पर उनकी कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहलता भी गर्व महसूस कर रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, तीन जवानों ने मौके पर त्यागे प्राण

सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं पायल और अंजली

इसी तरह से सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के पभार गांव की अंजली ठाकुर और पायल ठाकुर का खेल कोटे के तहत बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ है। दोनों ही बेटियां साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। परिजनों की मानें तो बेटियों को खेल के क्षेत्र में भेजने का काम उनके शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने किया है। उनके ही मार्गदर्शन में बेटियों ने स्कूली स्तर पर हैंडबॉल खेलना शुरू किया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख