#उपलब्धि

May 16, 2024

हिमाचल की बेटी शाशिका बनी लेफ्टिनेंट, स्कूल कार्यकर्मों में बनती थी सैनिक

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अव्वल हैं। बेटियां देश-विदेश में कई बड़े मुकाम हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की बेटी ने भी अपनी जीत का परचम लहराया है।

सेना में लेफ्टिनेंट बनीं शाशिका

दरअसल, जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित भसमेड गांव की बेटी शाशिका सिंह प्रिया ने SSC मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। शाशिका सिंह का चयन सेना में बतौर लेफ्टिनेंट हुआ है।

धर्मशाला से हुई है पढ़ाई

शाशिका सिंह की आरंभिक शिक्षा सैक्रेड हार्ट सीनियर सकेंडरी स्कूल धर्मशाला से हुई है। इसके बाद शाशिका ने मुरारी कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोलन से MSC की। शाशिका नेता जी सुभाष चंद्र नर्सिंग कॉलेज पालमपुर, बालाजी नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा और बीई कॉलेज ऑफ नर्सिंग जम्मू में बतौर प्रवक्ता अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

नायब तहसीलदार रहे हैं पिता

शाशिका के पिता मोहिंदर सिंह ठाकुर नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि, उनकी मां गृहिणी हैं। शाशिका का एक छोटा भाई है, जोकि मर्चेंट नेवी पुणे में अध्ययन कर रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट बनी काजल, मां-बाप की है इकलौती बेटी

हो चुकी है शाशिका की शादी

शाशिका की शादी हो चुकी है। शाशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सुसराल और मायके पक्ष को लोगों को दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों ने उनको सहयोग और मार्गदर्शन दिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल के मनोज बने टीम इंडिया के कोच: पत्नी भी हैं नेशनल खिलाड़ी

स्कूल कार्यकर्मों में बनती थी सैनिक

शाशिका के परिजनों का कहना कि वह बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार थी। उसका सपना था कि वह सेना में जाए। वह बचपन में स्कूल कार्यकर्मों में सैनिक का रोल अदा करती थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल: छोटे से गांव की कनिका बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट, 4 साल की है बेटी

पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल

शाशिका की इस उपलब्धि से उनके ससुराल और मायके पक्ष के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शाशिका के परिजनों का कहना कि शाशिका ने अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मेहनत के दम पर ही उसने आज इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख