#उपलब्धि

August 23, 2026

हिमाचल की इकलौती टीचर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- राष्ट्रपति भवन में होंगी सम्मानित

5 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में मिलेगा सम्मान

शेयर करें:

manjari v mahajan sujanpur tira himachal government teacher award president droupadi murmu hamirpur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की शिक्षिका ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीबीएसई सुजानपुर टीहरा की प्रधानाचार्या मंजरी वी. महाजन का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। उन्हें आगामी 5 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

प्रदेश में सिर्फ एक टीचर को मिला सम्मान

इस वर्ष देशभर से कुल 48 शिक्षकों का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया है। हिमाचल प्रदेश से तीन शिक्षकों के नाम पुरस्कार के लिए भेजे गए थे, जिनमें से मंजरी वी. महाजन का चयन हुआ है। उनकी उपलब्धि से सुजानपुर समेत पूरे हिमाचल में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: बड़ी मन्नतों से घर में आया था नन्हा मेहमान, खेलते हुए टंकी में गिरा- निकले प्राण

शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी पहचान

मंजरी वी. महाजन ने केवल पढ़ाई और विद्यालय प्रबंधन तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी कई पहल की हैं।

प्रधानाचार्या रह चुकी हैं मंजरी

इससे पहले वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ की प्रधानाचार्या रह चुकी हैं। उनके नेतृत्व में भलेठ स्कूल को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में वर्ष 2026 में एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड मिला था। इससे पहले वर्ष 2025 में विद्यालय को वेस्ट वॉरियर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून- 27 तक बारिश से मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान

मंजरी की हर ओर सराहना

विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता बेहतर करने और उन्हें सामाजिक व पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने में उनके योगदान को भी सराहा गया है।

बोलीं- इस सम्मान का श्रेय पूरी टीम को

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन के बाद शनिवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में मंजरी वी. महाजन का स्वागत किया गया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने उन्हें सम्मानित करते हुए इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गर्भवती प्रेमिका को जूस में पिलाया ज*ह*र, खड्ड में दफन की देह; अब पूरी उम्र जेल में कटेगी

कई प्रयास हुए सफल

मंजरी वी. महाजन ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही विद्यालय में शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल हो पाए हैं। उन्होंने शिक्षकों से केवल अध्यापन तक सीमित न रहने और विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज व पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

 

कौन हैं मंजरी? हिमाचल की इकलौती टीचर जिन्हें मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

5 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में मिलेगा सम्मान

मंजरी वी. महाजन को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। उनके चयन को हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पैदल नशा सप्लाई करने निकला था 21 साल का युवक, ढेर सारे अफीम संग धरा

इस अवसर पर उनके पति और राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. विक्रम महाजन, ग्रेड-वन कश्मीर सिंह और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम भी मौजूद रहे। मंजरी वी. महाजन का राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि यह सुजानपुर और हिमाचल प्रदेश के शिक्षा जगत के लिए भी गौरव का क्षण है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख