राजनीति

#उपलब्धि

July 24, 2025

मंडी अपडेट : खाई में गिरी HRTC बस- 7 ने खोया जीवन, कई गंभीर घायल

मसेरन के तरांगला में दर्दनाक हादसा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

mandi accident

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई। सरकाघाट उपमंडल की जामनी-दुर्गापुर सड़क पर HRTC की एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 10 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

खेतों में जा गिरी बस, मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक यह बस जामनी से सरकाघाट की ओर आ रही थी। जैसे ही मसेरन तालगरा के पास बस पहुंची, चालक का नियंत्रण खो गया और बस सड़क से सीधे नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूटी से नशा सप्लाई कर रहे थे युवक और युवती, पुलिस को लगी खबर- हुए अरेस्ट

प्रशासन और पुलिस मौके पर, रेस्क्यू जारी

सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस, डीएसपी और प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के ज़रिए सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कई यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

25 से ज्यादा यात्री थे सवार

बताया जा रहा है कि बस में कुल 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे की असली वजह अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन सड़क की हालत, चालक की चूक या तकनीकी खराबी को लेकर जांच की जा रही है।

 

डिप्टी सीएम घटना स्थल के लिए रवाना

इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री शिमला से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके है। वहां, वे घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। उधर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी मंडी घटना पर दुख जाहिर किया है। 

 

यह भी पढ़ें : जॉब ट्रेनी स्कीम: 2 साल बाद सीखे काम के आधार पर होगी परीक्षा, फेल हुए तो जाएगी सरकारी नौकरी

सवालों के घेरे में बस की फिटनेस और सड़क की सुरक्षा

इस हादसे ने एक बार फिर से हिमाचल की पहाड़ी सड़कों पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बस की तकनीकी जांच समय पर हुई थी? क्या सड़क किनारे पर्याप्त सुरक्षा दीवारें थीं? क्या चालक को पहाड़ी मार्ग पर चलाने का पर्याप्त अनुभव था? वहीं, इस हादसे के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख