राजनीति

#उपलब्धि

March 8, 2025

हिमाचल : बहन की शादी में नहीं शरीक हुआ इकलौता भाई, लेफ्टिनेंट बन लौटा घर

49 हफ्तों तक ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में किया कड़ा प्रशिक्षण

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Lieutenant Avinash Chauhan

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के होनहार युवा भारतीय सेना में कई बड़े पदों पर विराजमान हैं। सूबे के की युवा सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं। इसी लिस्ट में अब सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के एक बेटे ने भी अपना जोड़ लिया है।

लेफ्टिनेंट बना गांव का बेटा

जिले के आंज-बोज क्षेत्र में स्थित सुनोग गांव का बेटा अविनाश चौहान सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। अविनाश ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 49 हफ्तों तक ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में कड़ा प्रशिक्षण किया। अविनाश की इस सफलता से उनके पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक का बिहारी ससुराल, गया था खातिरदारी करवाने- बगीचे में पड़ा मिला

कहां से की स्कूली पढ़ाई?

अविनाश ने स्कूली शिक्षा गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब से हासिल की। इसके बाद साल 2020 में अविनाश ने DAV कॉलेज, सेक्टर 10, चंडीगढ़ से BSC. (नॉन मेडिकल) की पढ़ाई की।

 

इसके बाद साल 2023 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश शिमला से पर्यावरण विज्ञान में MSC. की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 5 दिवसीय SSB इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास करने के बाद उनका चयन ट्रेनिंग के लिए हुआ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति छोड़ गया, गाय पाल पढ़ाई बच्ची- आज प्रोफेसर है अनपढ़ मां की बेटी

बहन की शादी में नहीं हुए शरीक

बीते साल 24 जनवरी को अविनाश का मैरिट लिस्ट में नाम घोषित हुआ था। इसके बाद वो अप्रैल महीने में ट्रेनिंग के लिए ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई चले गए। अविनाश ट्रेनिंग होने के चलते अपनी बहन की शादी में भी शरीक नहीं हो सके थे।

कुल देवता को किया नमन

अविनाश के पिता केहर सिंह चौहान ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि के लिए पहले कुल देवता को नमन करते है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। आज उसने इतना बड़ा मुकाम अपनी मेहनत और दृढ़ निश्चय से हासिल किया है। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए उसने अपनी बहन की शादी तक छोड़ दी थी। उन्होंने बताया कि बेटे की इस सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख