#उपलब्धि

August 12, 2025

हिमाचल के गांव से निकले बेटे ने भरी ऊंची उड़ान- ISRO के बाद अब जापान में हुआ चयन

टोक्यो विश्वविद्यालय में शोध के लिए हुआ चयन

शेयर करें:

Dr Lot Ram Thakur Research

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य के युवा अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल कर रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश के एक और युवा का नाम जुड़ गया है। जिनका चयन जापान के प्रतिष्ठित JSPS के पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप कार्यक्रम के लिए हुआ है।

चाचोगी के रहने वाले हैं डॉ. लोत राम ठाकुर

 जानकारी के अनुसार, जिले के नग्गर क्षेत्र के चाचोगी गांव के निवासी डॉ. लोत राम ठाकुर ने शोध के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस में पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयनित होने के बाद अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा युवक, जेब से बरामद हुई चिट्टे की पुड़िया

 

इस बार उनका चयन जापान के प्रतिष्ठित Japan Society for the Promotion of Science (JSPS) के पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप कार्यक्रम के लिए हुआ है।

टोक्यो विश्वविद्यालय में शोध के लिए चुना गया

JSPS कार्यक्रम के अंतर्गत दुनिया भर के शोधकर्ताओं को जापान की प्रमुख यूनिवर्सिटीज और रिसर्च संस्थानों में शोध कार्य करने का अवसर दिया जाता है। डॉ. लोत राम को इस कार्यक्रम के तहत टोक्यो विश्वविद्यालय में शोध के लिए चुना गया है।

 

यह भी पढ़ें : लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह मची तबाही, गाड़ियां मलबे में दबीं- लोग फंसे

 

वहां वे स्पेस वेदर यानी अंतरिक्षीय मौसम पर गहन अध्ययन करेंगे। उनके शोध का मुख्य विषय मंगल और शुक्र ग्रह के आसपास के अंतरिक्षीय वातावरण में होने वाले परिवर्तनों और उनके प्रभावों का विश्लेषण करना है।

प्रदेश के लिए गर्व की बात

यह उपलब्धि न केवल उनके गांव और कुल्लू जिले बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। डॉ. लोत राम के इसरो में चयन से लेकर अब एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध अवसर पाने तक का सफर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि लगन और मेहनत से हिमाचल के युवा भी वैश्विक वैज्ञानिक मंचों पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख