राजनीति

#उपलब्धि

September 14, 2025

हिमाचल के माउंट रियो परगियल पहुंची सेना-नागरिकों की टीम, खराब मौसम में भी नहीं मानी हार

सेना ने संभाला मार्गदर्शन और सुरक्षा का जिम्मा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Indian Army

किन्नौर। हिमाचल के किन्नौर जिले से एक अच्छी खबर आई है। भारतीय सेना और नागरिकों ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत एक सफलता पाई है। सेना और नागरिकों की टीम ने किन्नौर के माउंट रियो परगियल का सफल आरोहण किया है। इस एक्टिविटी से सेना और नागरिकों के संबंधों में भरोसा और सहयोग बढ़ा है।

पूह से शुरू हुआ था अभियान

ऑपरेशन सद्भावना के तहत ये अभियान 23 अगस्त को पूह से शुरू हुआ। AVSM, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, उत्तर भारत एरिया, लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने इसका शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहाड़ी से गिरा विशालकाय पत्थर, मशीन में ही फंस गया ऑपरेटर; मची चीख-पुकार

सैन्य दल ने किया मार्गदर्शन

इस अभियान में 17 नागरिक और सेना के जवान एक साथ थे। सैन्य दल ने अपने कंधों पर मार्गदर्शन और सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। गौरतलब है कि आरोहण से पहले टीम को खास ट्रेनिंग दी गई। इसमें रैपलिंग, जुमरिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी चीजें शामिल थीं।

कई बार खराब हुआ मौसम

इस टीम ने अपनी यात्रा नाको से शुरू की। इसके बाद बेस कैंप, एडवांस बेस कैंप और समिट कैंप की यात्रा की गई। यात्रा के दौरान रास्ते में कई बार खराब मौसम का सामना करना पड़ा लेकिन अपने काम में डटी रही।

यह भी पढ़ें : राज्यपाल के सामने रो पड़े विधायक हंस राज: बोले- मेरी सारी मेहनत मिट्टी हो गई..

टीम ने कहीं नहीं मानी हार

टीम ने कहीं भी हार नहीं मानी और शिखर पर पहुंचकर ही दम भरा। फिर शिखर पर तिरंगा फहराकर उन्होंने देश का नाम बढ़ाया। फ्लैग-इन समारोह पूह में आयोजित किया गया गया जहां टीम के साहस की सराहा गया।

सहयोग-भरोसे का उदाहरण 

सेना के अधिकारियों बोले कि ये अभियान सेना व नागरिकों को बीच भरोसे और सहयोग का उदाहरण है। ये अभियान ऑपरेशन सद्भावना की भावना को और मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश से धंसा NH, ट्रक और दो बाइकें गिरी सड़क से नीचे- कई लोग थे सवार

मानव संकल्प की हुई जीत

ये अभियान भारत की साहसिक भावना को दर्शाता है और इसका प्रतीक है। इस अभियान से सैन्य-नागरिक संबंधों को मजबूत करने में आर्मी की निष्ठा को दर्शाता है। ये सफलता प्रकृति की चुनौतियों पर मानव संकल्प की जीत को साबित करता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख