#उपलब्धि
July 23, 2025
हिमाचल की रिया सेन ने पहले ही प्रयास में पास की UGC-NET परीक्षा, गृहिणी मां को बेटी पर गर्व
डॉ. वाईएस परमार यूनिवर्सिटी से की MSC, मां गृहिणी, पिता व्यवसायी
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के कनैड गांव की रिया सेन ने अपने पहले ही प्रयास में प्रतिष्ठित यूजीसी नेट (UGC-NET) परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव और ज़िले के लिए गर्व की बात बन गई है।
रिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सुंदरनगर के एक निजी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीएससी फॉरेस्ट्री और एमएससी सॉइल साइंस की पढ़ाई डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) से पूरी की। शिक्षा के क्षेत्र में उनका सफर निरंतर उत्कृष्टता से भरा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बचपन में ही छिन गया था पिता का साया- बेटे ने मां के संघर्षों का रखा मान, पास की JRF परीक्षा
रिया का कहना है कि उन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा की पूरी तैयारी अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ की। परीक्षा पास करना उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन का परिणाम है। उनके पिता राकेश सेन पेशे से रेस्टोरेंट व्यवसायी हैं और मां रेणुका सेन गृहिणी। पिता का कहना है कि रिया ने जो सपना देखा था, उसे पूरा कर दिखाया। अब वो और भी ऊँचाइयों तक जाएगी।
यह भी पढ़ें : IMD अलर्ट: हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ेगा, इन जिलों में होगी भारी बारिश- जानें ताजा अपडेट
रिया सेन का अगला लक्ष्य पीएचडी करना है। वे शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। उनकी यह उपलब्धि उन सभी युवाओं को प्रेरित करती है जो सीमित संसाधनों में भी बड़ी उपलब्धियों का सपना देखते हैं।