#उपलब्धि

July 23, 2025

हिमाचल : पिता ने खड्ड में मजदूर कर पढ़ाई बेटी, JRF परीक्षा में लाडली ने लहराया परचम

अर्थशास्त्र जैसे कठिन विषय में पाई सफलता

शेयर करें:

hina kumari

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की कोलर पंचायत के छोटे से गांव उत्तमवाला से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां की हिना कुमारी ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा में 99.5 परसेंटाइल स्कोर कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि हिना आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सीमित संसाधनों के बावजूद यह कामयाबी हासिल कर पाई हैं।

खड्ड में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं पिता

हिना के पिता प्रवीण कुमार खड्ड में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। मां सरिता देवी घरेलू महिला हैं, जो इन दिनों पैर की चोट की वजह से असहाय हैं। ऐसे में पूरे घर की जिम्मेदारी भी हिना के कंधों पर रही। पढ़ाई के साथ-साथ घर के सारे काम करना, फिर कॉलेज जाकर पढ़ाई करनायह उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या थी। लेकिन हिना ने कभी हार नहीं मानी।

 

यह भी पढ़ें : IMD अलर्ट: हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ेगा, इन जिलों में होगी भारी बारिश- जानें ताजा अपडेट

सरकारी स्कूल से शुरू हुआ था सफर

हिना ने जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोलर से की। बी.कॉम की डिग्री उन्होंने डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन से प्राप्त की। इसके बाद गुरु गोविंद सिंह कॉलेज, पांवटा साहिब से अर्थशास्त्र में एम.ए. किया। साल 2024 में उन्होंने यूजीसी नेट भी पास कर लिया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सराज में 27 अभी भी लापता, सेना और NDRF की टीमें वापस लौटी- अब ये संभालेंगे जिम्मा

बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

हिना की यह सफलता न केवल उनके आत्मविश्वास की ताकत दिखाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। हिना अब रिसर्च की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं और अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने गांव की अन्य लड़कियों के लिए भी एक नई उम्मीद की किरण जगा दी है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख