#उपलब्धि

April 29, 2024

हिमाचल: चालक की बेटी ने हासिल किया 7वां स्थान, बैंक अधिकारी बनना है सपना

शेयर करें:

हिमाचल चालक की बेटी ने हासिल किया सातवां स्थान, बैंक अधिकारी बनना है सपना हिमाचल: चालक की बेटी टॉप 10 में हुई शामिल, बैंक अधिकारी बनना है सपना मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज यानी सोमवार को12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड ने तीनों संकायों का परिणाम घोषित कर दिया। तीनों संकायों में 41 छात्रों ने टॉप किया, जिसमें 30 छात्राएं हैं। वहीं टॉप 10 की सूची में भी छात्राओं ने ही बाजी मारी है। साइंस संकाय में मंडी जिला की छात्रा मनोरमा ने मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है।

बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता खुश

मनोरमा मंडी के महाजन बाजार में स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा है। मनोरमा ने साइंस संकाय में सातवां स्थान हासिल कर ना सिर्फ अपने क्षेत्र का बल्कि अपने पूरे जिला का नाम रोशन कर दिया है। बेटी की इस उपलब्धि से उसके माता पिता काफी खुश हैं।

मनोरमा ने हासिल किए 486 अंक

मनोरमा ने 500 में से 486 अंक हासिल किए हैं। मनोरमा के पिता सुखदेव एक चालक हैं। उनकी इतनी ज्यादा कमाई नहीं है फिर भी वह बेटी की शिक्षा से कोई समझोता नहीं करते हैं। यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी है 12वीं की टॉपर कामाक्षी, पिता चलाते हैं दुकान

बेटी की शिक्षा के लिए पिता कर रहे कड़ी मेहनत

मनोरमा के पिता चालक सुखदेव ने बताया कि वह बेटी की शिक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि मनोरमा की माता गृहिणी हैं। वहीं उसका छोटा भाई और बड़ी बहन भी है। यह भी पढ़ें: HP Board 12th Result: कामाक्षी और छाया ने किया टॉप, 98.80 अंक किए हासिल

रोजाना छह से सात घंटे करती है पढ़ाई

अपनी सफलता को लेकर मनोरमा ने बताया कि वह रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई करती है। उसका सपना है कि वह बैंकिंग क्षेत्र में नाम कमाए। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत करेगी। मनोरमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया है। यह भी पढ़ें: HP Board 12th Result: छात्रों को 24 घंटें में मिलेगा 12वीं का सर्टिफिकेट, जानें कैसे

प्रदेश की बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे

बता दें कि पिछले कुछ सालों की ही तरह इस बार भी 12वीं की परीक्षा में बेटियों की सफलता का डंका बजा है। पहले 10 स्थानों पर प्रदेश की बेटियों ने अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख