राजनीति

#उपलब्धि

March 6, 2025

हिमाचल की बेटी कबड्डी स्टार ललिता को मिला "अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार" 

इस पुरस्कार को पाने वाली हिमाचल की पहली महिला बनी ललिता ठाकुर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Lalita Thakur Kabaddi Player

नाहन। हिमाचल की बेटी और कबड्डी खिलाड़ी ललिता ठाकुर को दिल्ली में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी ललिता ठाकुर को यह सम्मान आज गुरुवार को नई दिल्ली में दिया गया।

 

यहां प्रधानमंत्री संग्रहालय में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर राष्ट्रीय महिला सम्मान पुरस्कार (कमला पावर वूमेन) से नवाजा। इस पुरस्कार को पाने वाली ललिता ठाकुर हिमाचल की पहली महिला भी बन गई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना है सपना

ललिता ठाकुर को यह सम्मान खेल क्षेत्र में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दिया गया। ललिता ठाकुर ने 2008 में कबड्डी खेलना शुरू किया था और उसके बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। ललिता ठाकुर ने हिमाचल के लिए कई पदक जीते। वह 2017 के फेडरेशन कप में हिमाचल महिला कबड्डी टीम की कप्तान भी रही हैं। वह देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरी वैन, अंदर सवार थे दो लोग; मची चीख-पुकार

साई स्पोर्ट्स हॉस्टल धर्मशाला से की थी शुरूआत

शिलाई तहसील की ग्राम पंचायत बेला के रहने वाले बृज लाल ठाकुर की बेटी ललिता टाकुर ने कबड्डी खेल की शुरुआत 2008 साई स्पोर्ट्स हॉस्टल धर्मशाला से की। उसके बाद अपनी मेहनत और लगन से हिमाचल के लिए दर्जनों मेडल जीते। इसमें 65वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 67 सीनियर नेशनल में सिल्वर मेडल और 61वीं, 62वीं व 63वीं सीनियर नेशनल में ब्रॉन्ज मेडल, नेशनल गेम्स 2015 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

 

यह भी पढ़ें : शिवधाम पर गरमाई सियासत: जयराम बोले- CM सुक्खू की 100 करोड़ की घोषणा झूठी

हिमाचल महिला कबड्डी टीम की कप्तान रह चुकी हैं ललिता

2017 के फेडरेशन कप में ललिता ठाकुर की कप्तानी में हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करके पहली बार इंडियन रेलवे को हरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वर्ष 2018 में एशियन गेम्स के तीनों कैंप तक भारतीय टीम का हिस्सा रही।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंचे जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों ने किया स्वागत; गरमाई सियासत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर स्वर्ण पदक लाने की चाह

ललिता ठाकुर का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेल कर स्वर्ण पदक लाना चाहती है। साथ ही हिमाचल की लड़कियों के लिए कबड्डी और अन्य खेलो को खेलने के लिए जोर दे रही है। वह हिमाचल प्रदेश की पहली महिला हैं, जिसे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले इस पुरस्कार से मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन, एक्ट्रेस दीया मिर्जा और कोरियोग्राफर और डांसर शक्ति मोहन को ये अवॉर्ड मिल चुका है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख