#उपलब्धि

February 5, 2026

हिमाचल की बेटियां घर लाई हैंडबॉल ट्रॉफी, गदगद हुए CM-20 लाख के इनाम का किया ऐलान

30-20 के बड़े अंतर में राजस्थान टीम को हराया 

शेयर करें:

Under 19 Handball

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं। खेलों के मैदान में भी उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। बिलासपुर में हुई अंडर-19 नेशनल स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस जीत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टीम के लिए बड़ा ऐलान भी किया है।

स्कूल हिमाचल टीम और राजस्थान टीम में हुआ हैंडबॉल का मैच

बता दें कि जिला बिलासपुर में अंडर-19 नेशनल स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें इस प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि पूरे प्रदेश को उन पर गर्व हो गया। मैच शुरू होते ही प्रदेश की लड़कियां पूरे जोश में नजर आईं और आत्मविश्वास के साथ खेलती रहीं। उन्होंने आखिरी सीटी तक मैदान पर अपनी पकड़ बनाए रखी।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पढ़ाई के तनाव ने उजाड़ा परिवार, रावी में कूदा युवक- परिजनों को 36 दिन बाद मिली देह                           

राजस्थान टीम दबाव पर बना दबाव 

शुरुआती खेल में प्रदेश की बेटियों ने तेज खेल दिखाया, पास भी सही डालीं और बचाव भी मजबूत रखा। गोल पर गोल होने से राजस्थान की टीम दबाव में आ गई। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ा, प्रदेश की बढ़त भी बढ़ती गई। दर्शक तालियां बजाकर और नारे लगाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। 

30-20 के बड़े अंतर में टीम को हराया 

फाइनल मुकाबले में टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए राजस्थान की मजबूत टीम को 30-20 के बड़े अंतर से मात दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जीत मिलते ही स्टेडियम में खुशी छा गई और खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगाकर जश्न मनाने लगीं। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10वीं पास को मिल रही सरकारी नौकरी : भरे जाएंगे 500 पद- यहां जानें पूरी डिटेल

मुख्यमंत्री ने टीम को दी बधाई

इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि अगर उन्हें सही अवसर और समर्थन मिले, तो वे किसी भी स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।

CM ने टीम के लिए किया बड़ा ऐलान 

CM ने ऐलान किया कि अंडर-19 नेशनल स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को 20 लाख रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो खिलाड़ी एशियन गेम्स में हिस्सा लेकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी, उन्हें सरकार की ओर से सरकारी नौकरी दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बंद हो जाएगी आपकी पेंशन, 15 फरवरी से पहले-पहले कर लें ये काम

खेलों को लेकर बन रहा सकारात्मक माहौल 

खिलाड़ियों के बेहतर स्वास्थ्य और प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उनके खान-पान के लिए मिलने वाली डाइट मनी बढ़ाने पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। सरकार की इन घोषणाओं से साफ है कि प्रदेश में खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख