#उपलब्धि

June 15, 2026

सैनिक से लेफ्टिनेंट बना हिमाचल का लाल: 4 साल की खूब मेहनत, माता-पिता गदगद

अधिकारी बनने का सपना किया पूरा 

शेयर करें:

Himachal Success Story

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक युवा ने अपनी मेहनत, लगन और हिम्मत के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सिहुंता तहसील के हटली गांव के रहने वाले रोहित चंदेल अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। 13 जून 2026 को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली। 

अधिकारी बनने का सपना किया पूरा 

रोहित की सफलता की कहानी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने अपना सफर एक सैनिक के रूप में शुरू किया और अपनी मेहनत से अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।

सैनिक के रूप में शुरू किया था सेना का सफर

यह भी पढ़ें : JP नड्डा बोले- 'हम पैसा दें, तुम मस्ती करो...', हिमाचल में गरमाई सियासत; कांग्रेस ने मांगा श्वेत पत्र

सैनिक से अधिकारी बनने की ठानी, सेवा के साथ जारी रखी तैयारी

रोहित चंदेल ने भारतीय सेना में अपनी सेवा की शुरुआत 19 डोगरा बटालियन में एक सैनिक के तौर पर की थी। उनके पिता कप्तान सिंह और माता कमलेश कुमारी हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाया और साथ ही आगे बढ़ने का लक्ष्य भी बनाए रखा। सैनिक की नौकरी करते हुए भी उन्होंने पढ़ाई और तैयारी जारी रखी ताकि वह सेना में अधिकारी बन सकें।

चार साल की सेवा के बाद मिली नई राह

लगभग चार वर्षों तक सेना में शानदार सेवा देने के बाद रोहित ने आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC) की प्रवेश परीक्षा दी। कड़ी मेहनत और तैयारी के बाद उन्होंने यह परीक्षा पास कर ली। इसके बाद उनका चयन अधिकारी प्रशिक्षण के लिए हुआ। 

यह भी पढ़ें-हिमाचल में बड़ा पेंशन घोटाला! मृ*तकों के खातों से निकाले लाखों, CBI तक पहुंचा मामला

उन्होंने आर्मी कैडेट कॉलेज में तीन साल का प्रशिक्षण पूरा किया। इसके बाद भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में एक साल का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

संघर्ष से सफलता तक का सफर युवाओं के लिए मिसाल

रोहित चंदेल का सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इंसान मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान दे तो मुश्किल रास्ते भी आसान हो जाते हैं। एक सैनिक से लेफ्टिनेंट बनने तक का उनका सफर उनकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को दिखाता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल मनीषा मित्तल ह.त्याकांड : 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार, पति और भाई से पूछताछ

परिवार और गांव में खुशी का माहौल 

रोहित की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने उनकी सफलता पर गर्व जताया है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, हटली पंचायत के प्रधान पवन राणा और उपप्रधान अशोक चंबियाल ने भी रोहित और उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोहित ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और उनका सैन्य भविष्य उज्ज्वल हो।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख