#उपलब्धि
May 23, 2025
हिमाचल के छोटे से गांव की बेटी मनीषा बनी नर्सिंग ऑफिसर, दिल्ली एम्स में देगी सेवाएं
दादा के सहयोग से पूरा किया मनीषा ने अपना सपना
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल की बेटियां आज देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। आज के दौर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें हिमाचल की बेटियां ना पहुंच पाई हों। चाहे वह खेल जगत हो, या फिर सेना। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रदेश की बेटियों ने अपनी मेहनत से बड़े बड़े मुकाम हासिल किए हैं। ऐसी ही एक बेटी हिमाचल के चंबा जिला की है। इस बेटी का चयन एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में हुआ है।
जनजातीय जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र की इस बेटी ने अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल कर यह साबित कर दिया है कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो विकट परिस्थितियों में भी बड़ी से बड़ी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। चंबा जिला के चुराह उपमंडल के तहत आती दियोला पंचायत की यह बेटी मनीषा है। जिसका दिल्ली एम्स में बतौर नर्सिंग ऑफिसर चयन हुआ है।
यह भी पढ़ें : HP Board की लापरवाही: 3 विषयों में फेल 12वीं का छात्र संशोधन के बाद प्रथम श्रेणी में हुआ पास
बेटी की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उसके परिवार में बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों का कहना है कि मनीषा की इस उपलब्धि से गांव की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वह भी आगे बढ़ेंगी। मनीषा ने नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया है और अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया है। बताया जा रहा है कि मनीषा ने नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा में बेहतरीन अंक हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें : विधायक ने NHPC पर दर्ज करवाई FIR, बिना सूचना के छोड़ा था पानी- बह गए थे 2 टूरिस्ट
बेटी की इस उपलब्धि पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। मनीषा के पिता चैन लाल जेबीटी हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। माता पिता बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
मनीषा की शिक्षा की बात करें तो चुराह के जसौरगढ़ स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। जबकि उन्होंने नर्सिंग की डिग्री शकुंतला नर्सिंग कॉलेज चंबा से हासिल की है। मनीषा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता के अलावा अपने शिक्षकों को दिया है। मनीषा ने बताया कि उसे अपने सपने पूरे करने के लिए उसके दादा ने काफी सहयोग दिया।