राजनीति

#उपलब्धि

February 6, 2025

हिमाचल के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में जीते दो स्वर्ण पदक, देश का बढ़ाया मान

अखिल ठाकुर के गांव में खुशी का माहौल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Akhil Thakur Bilaspur won Gold Medal

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के युवा विदेशी धरती पर भी देश सहित हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रतिभाशाली युवा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला का अखिल ठाकुर है। अखिल ठाकुर ने किक बॉक्सिंग में विदेशी धरती पर हिमाचल का नाम रोशन किया है। अखिल ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।

हिमाचल के अखिल ठाकुर ने जीते दो गोल्ड 

अखिल ठाकुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के डेलग गांव के रहने वाले हैं। अखिल ठाकुर की इस शानदार जीत से ना सिर्फ उनके परिजन बल्कि पूरे गांव में जश्न का माहौल है। परिवार और गांव के लोग अखिल पर गर्व महसूस कर रहे है। परिवार ने लोगों का मुहं मीठा कर बेटे की खुशी का इजहार किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल में डिलवरी के बाद मां-नवजात ने तोड़ा दम, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

दिल्ली में हुई अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता

बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग का आयोजन किया गया था। यह प्रतियोगिता पहली से पांच फरवरी तक चली। इस प्रतियोगिता में 14 देशा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें हिमाचल के किक बॉक्सर अखिल ठाकुर ने किक लाइट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक डाल दिए।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की फजीहत: पेमेंट ना मिली तो ठेकेदार ने सरकारी दफ्तर से उठा लिया फर्नीचर

एशियाई किक बॉक्सिंग में जीत चुके हैं स्वर्ण पदक

अखिल ठाकुर इससे पहले भी कंबोडिया में आयोजित हुई एशियाई किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा, वे वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप में भी भाग ले चुके हैं। अखिल ठाकुर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मुख्य कोच परशुराम अवार्डी डॉ संजय यादव को दिया है। अखिल ठाकुर ने बताया कि उनकी ट्रेनिंग से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बिचौलिए ने दूल्हे को लगाया लाखों का चूना, शादी के बाद गहने लेकर दुल्हन हुई फरार

किसे दिया सफलता का श्रेय

इसके अलावा अखिल ठाकुर अपनी सफलता का श्रेय हिमाचल किक बॉक्सिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी हंसराज शर्मा, कोच मनोज पटियाल और अपने परिवार को दिया। उन्होंने बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा और एनटीपीसी कोल्डम का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन से यह सफलता संभव हुई।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख