#उपलब्धि

August 9, 2025

शिमला के बागवान का कारनामा : दिल के आकार का उगाया सेब, मार्केट रेट सुन उड़ जाएंगे होश

बगीचे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भीड़ लग गई

शेयर करें:

Heart Shaped Apple

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र के जाने-माने बागवान संजीव चौहान ने ऐसा अनोखा प्रयोग कर दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। उन्होंने अपने बगीचे में दिल के आकार का सेब उगाया, जिसकी सतह पर ‘LOVE’ खुदा हुआ है। इस खास सेब की कीमत 500 रुपए तक है।

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

संजीव चौहान ने जैसे ही इस अनोखे सेब की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली, उनके बगीचे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि उन्होंने न कभी ऐसा सेब देखा और न ही इसकी कल्पना की थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रक्षाबंधन पर छूटा भाई-बहन का साथ, घर की ओर जा रहा था शख्स- रावी में समाई कार

मेहनत और तकनीक का कमाल

यह कोई रातों-रात का चमत्कार नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और नए प्रयोगों का नतीजा है। संजीव चौहान अपने बाग में लगातार नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। दिल के आकार का सेब तैयार करने के लिए उन्होंने विशेष मोल्ड तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें फल को बढ़ने के दौरान एक तय आकार के मोल्ड में रखा जाता है। फल पकते-पकते उसी आकार का हो जाता है। इस तकनीक से फल को कोई नुकसान नहीं होता।

चाइना से आई तकनीक

संजीव चौहान ने बताया कि इस प्रयोग में इस्तेमाल होने वाला मोल्ड उनके भाई ने चाइना से मंगवाया था। चीन में इस तरह के हार्ट शेप सेब काफी लोकप्रिय हैं और वहां इनकी कीमत लगभग 500 रुपए प्रति पीस तक है।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर देश के लिए शहीद हुए 2 जवान, एक आतं*की ढेर - 9 दिनों से चल रहा संघर्ष

मार्केट में लाने की तैयारी

संजीव चौहान अब इस अनोखे सेब को भारतीय बाजार में उतारना चाहते हैं। उनका मानना है कि अगर भारत में भी अच्छे दाम मिले तो वे आगे भी इस पर काम जारी रखेंगे और अन्य बागवानों को भी इस तकनीक के बारे में जागरूक करेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख