#उपलब्धि

March 4, 2025

हिमाचल की जगदंबा ने मारी ऊंची छलांग, संभालेगी इंडिया टीम की कमान

इटली में सात मार्च से शुरू हो रही प्रतियोगिता

शेयर करें:

jagdamba

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला स्थित घुमारवीं की बेटी जगदंबा शर्मा को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। वह इंडिया फ्लोर बॉल टीम की कोच के रूप में इटली में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में भारत का मार्गदर्शन करेंगी। बता दें कि यह पूरे हिमाचल के लिए गर्व का विषय है, जहां हिमाचल की रहने वाली जगदंबा शर्मा देश का नेतृत्व करेगी। 

खेलों के प्रति बचपन से लगाव

बताते चलें कि बिलासपुर जिला के घुमारवीं की लुहारवीं पंचायत की रहने वाली जगदंबा वर्तमान में अपर शिमला के खड़ापत्थर स्कूल में टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्हें बचपन से ही खेलों से गहरा लगाव रहा है और इस दौरान उन्होंने स्कूली खेलों से लेकर कॉलेज स्तर तक कई प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मासूम के सिर से छिन गया पिता का साया, ड्यूटी करने गया था- परिवार को मिली देह

हॉकी और हैंडबॉल में रही हैं राष्ट्रीय खिलाड़ी

स्कूल स्तर पर जगदंबा हॉकी की बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं और उन्होंने चार बार सीनियर नेशनल हैंडबॉल टीम में भी खेला है। उनके खेल के प्रति समर्पण और निपुणता अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कोच के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दे रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिनके एक हथोड़े से निकली थीं नमक की खदानें

इटली में 102 टीमों का मुकाबला

जगदंबा ने जानकारी दी कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 102 टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। भारत से इस प्रतियोगिता में 49 स्पेशल एथलीट और अन्य स्टाफ हिस्सा लेंगे। जगदंबा शर्मा चार मार्च को भारतीय टीम के साथ इटली रवाना होंगी, जहां वह भारतीय टीम का मार्गदर्शन करेंगी। इस उपलब्धि ने घुमारवीं क्षेत्र सहित खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। जगदंबा की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख