#उपलब्धि

March 23, 2025

हिमाचल : माता-पिता की मेहनत और बेटे का जज्बा- गांव का गोलू बना सेना में लेफ्टिनेंट

पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है

शेयर करें:

 Lieutenant Atul Thakur

मंडी। हिमाचल प्रदेश के युवा अपनी मेहनत और लगन से विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। खासतौर पर भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अपनी सेवा देकर हिमाचल के होनहार युवा देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हाल ही में कई युवाओं ने लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

देशभक्ति का जज्बा

इन युवाओं ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। NDA, CDS और SSB जैसी कठिन परीक्षाओं को पास करने के बाद इन युवाओं ने भारतीय सेना में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है। इन्हीं होनहारों में मंडी जिले के बेटे अतुल ने भी अपना नाम जोड़ लिया है।

यह भी पढ़ें : इन राशियों के जीवन में आएगा भूंचाल, रातों-रात बदल जाएगा सबकुछ- साढ़ेसाती होगी शुरू

छोटे से गांव का बेटा

अतुल ठाकुर जोगिंदरनगर की लागणा पंचायत के छोटे से गांव प्रैण के रहने वाले हैं। अतुल ठाकुर ने CDS 2024 में शानदार प्रदर्शन कर लेफ्टिनेंट की रैंक हासिल की है। अतुल की इस सफलता से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। अतुल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनका कहना है कि उनके माता-पिता ने कभी उन्हें किसी चीज की कमी नहीं आने दी और ना ही पढ़ाई में रुकावट आने दी।

गोलू ने बचपन का सपना किया सच

अतुल के पिता लाल सिंह मंडी में पंचायत ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। अतुल की मां मनसा देवी गृहणी हैं। अतुल का एक भाई भी है- जो कि अभी पढ़ाई कर रहा है। अतुल के पिता ने बताया कि अतुल को गांव के युवा प्यार से गोलू नाम से बुलाते हैं। उन्होंने बताया कि अतुल बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार था। उसका बचपन से ही देश सेवा करने का सपना था- जिसे उसने कड़ी मेहनत कर आज पूरा कर लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जेब में चिट्टा और घर में कट्टा... पुलिस देख निगला नशा, कमरे की तलाशी ने किया हैरान

हकीकत में बदला अपना सपना

उधर, अतुल की सफलता को लेकर लोगों का कहना है कि गोलू ने हमारे गांव का नाम रोशन कर दिया है। गोलू ने ये उपलब्धि हासिल कर ये स्पष्ट कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। गोलू ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से उसने अपने बचपन के सपने को हकीकत में बदल दिया।

अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा

इस युवा की सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो भारतीय सेना में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उसकी कहानी यह साबित करती है कि अगर मन में दृढ़ निश्चय हो, तो कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख