राजनीति

#हादसा

March 19, 2025

हिमाचल : चारा लाने गई थी महिला चपरासी, खाई में पड़ी मिली देह- पसरा मातम

स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत थी महिला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर खैरी के पंज्जा गांव में एक महिला की खाई में गिरने के कारण मौत हो गई है। महिला शिक्षा विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत थी।

खाई में गिरी महिला

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला चारा लाने के लिए जंगल गई हुई थी। मृतका की पहचान 59 वर्षीय पानो देवी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरा टिप्पर, तीन थे सवार- ड्राइवर ने मौके पर त्यागे प्राण

चारा लाने गई थी जंगल

मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल स्कूल से छुट्टी होने के बाद पानो देवी घर आई और फिर चारा लाने के लिए जंगल चली गई। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया औ वो गहरी खाई में गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

पैर फिसला खाई में गिरी

जंगल में चारा काट रही अन्य महिलाओं ने पानो देवी को खाई में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं ने तुरंत मामले की सूचना पानो के परिजनों और अन्य ग्रामीणों को दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लापरवाही ने उजाड़ा परिवार, PGI में शख्स ने ली अंतिम सांस- पत्नी की हालत नाजुक

गहरा सदमे में परिवार

लोगों ने कड़ी मशक्कत कर पानो को खाई से बाहर निकाल कर आनन-फानन में मेडकिल कॉलेज चंबा पहुंचाया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। जबकि, पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है।

 

मामले की पुष्टि SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना को लेकर परिजनों ने किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख