#हादसा
March 19, 2025
हिमाचल : खाई में गिरा टिप्पर, तीन थे सवार- ड्राइवर ने मौके पर त्यागे प्राण
टिप्पर में फंस गए थे उसमें सवार तीनों लोग
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां सैंज घाटी के हुरचा-जौली सड़क पर एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के वक्त टिप्पर में चालक समेत तीन लोग सवार थे। टिप्पर के सड़क से नीचे गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, टिप्पर में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में टिप्पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीते कल शाम को पेश आया है। हादसे के वक्त टिप्पर चालक सैंज घाटी की ओर जा रहा थी। इसी दौरान हुरचा-जौली सड़क मार्ग पर टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिर गया।
टिप्पर में सवार तीनों लोग क्षतिग्रस्त टिप्पर में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत कर तीनों लोगों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। मगर दुर्भाग्यवश इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, टिप्पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
पुलिस टीम ने द्वारा तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। साथ ही चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को भी हादसे के बारे में सूचित कर दिया। मृतक की पहचान पकंज कुमार (21) के रूप में हुई है- जो कि मंडी जिले के शट्रेई गांव का रहने वाला था। घायलों की पहचान-
मामले की पुष्टि करते हुए DSP बंजार शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।