#हादसा
February 5, 2025
हिमाचल : बेटे को खेत में पड़ी मिली मां, घर से गई थी चारा लाने- सदमे में परिवार
महिला रोजाना खुद ही लाती थी पशुओं के लिए चारा
शेयर करें:
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां मयून गांव में एक महिला की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई है। घटना के वक्त महिला पशुओं ते लिए चारा काट रही थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है।
बताया जा रहा है कि महिला हर रोज खुद ही पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जाती थी। मगर किसी को नहीं पता था कि इस बार उसके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार. महिला बीते कल घर से पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। मगर काफी देर तक वो घर वापस नहीं लौटी। इसी के चलते महिला का बेटा उसे देखने के लिए खेत की ओर गया। बेटे के खेत में मां एक पेड़ के पास बेसुध पड़ी मिली। मां को ऐसी हालत में देखकर बेटे के होश उड़ गए।
महिला के पास चारा भी पड़ा हुआ था, लेकिन मिली अचेत थी। उसने मां को उठाने की कोशिश की, लेकिन मां ने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों और परिजनों को मौके पर बुलाया। फिर लोगों की मदद से बेटा मां को हरलोग अस्पताल ले गया- जहां से डॉक्टरों ने उसे AIIMS बिलासपुर रेफर कर दिया।
परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर AIIMS पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 70 वर्षीय कमला देवी के रूप में हुई है- जो कि मयून गांव की रहने वाली थी। महिला की मौत के बाद बेटे समेत पूरा परिवार सदमे में है।