#हादसा

May 5, 2025

हिमाचल: घूमने निकले दो युवक खाई में गिरे, एक को बचाते दूसरा भी गिरा; एक की थमी सांसें

पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक, बचाने के चक्कर में दूसरा भी गिरा

शेयर करें:

Chamba Two Youth News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो जाती है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के चंबा जिला में हुआ है। यहां दो युवक अचानक से गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

चंबा जिला से सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चंबा पठानकोट एनएच पर बीती देर शाम को छरड़ी नाला के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि चंबा जिला के खंडदर गांव के दो युवक  शौर्य पुत्र पवन कुमार ओर शुभम पुत्र अमर चंद कार में सवार होकर जा रहे थे। जब यह लोग छरड़ी नाला के पास पहुंचे तो वहां कुछ देर के लिए कार से उतरे। इसी दौरान शौर्य का अंधेरे में अचानक पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मातम में बदलीं नई कार की खुशियां, ईश्वर के आशीर्वाद से पहले ही चल बसे मां-बेटे 

एक को बचाते दूसरा भी खाई में गिरा

इसी बीच शौर्य को बचाने के लिए शुभम भी ढांक में उतरने लगा। लेकिन वह भी संभल नहीं पाया और नीचे गिर गया। खाई में गिरने से शौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसे बचाने के लिए खाई में उतरा शुभम भी बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों युवकों के खाई में गिरने का जब स्थानीय लोगों को पता चला तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल शुभम को खाई से निकाल कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल को मिल गया यह तमगा तो स्पीति घाटी का हो जाएगा कायाकल्प, जानें क्या है मामला

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और खाई में उतर कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने हादसे के सही कारणों को जानने के लिए अस्पताल में घायल के बयान भी दर्ज किए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। 

वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख