#हादसा

May 5, 2025

हिमाचल : मातम में बदलीं नई कार की खुशियां, ईश्वर के आशीर्वाद से पहले ही चल बसे मां-बेटे 

कार ड्राइवर को आई मामूली चोटें

शेयर करें:

Kullu News

मंडी। नई कार खरीदने के बाद अमूमन लोग ईश्वर का आशीर्वाद लेने मंदिर जाते हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सराज के बगड़ा थाच में दो दिन पहले खरीदी नई कार लेकर मंदिर जा रहे मां-बेटे की खाई में गिरने से दर्दनाम मौत हो गई। दोनों कुल्लू जिले के भुंतर के रहने वाले थे। हादसे में कार के ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।

2 दिन पहले खरीदी थी कार

बताया जाता है कि महिला और उसका बेटा खुडीजहल मन्दिर देहुरी जा रहे थे। बेटे ने 2 दिन पहले ही नई कार खरीदी थी। उसी कार में बैठकर दोनों मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जा रहे थे। बगड़ा थाच के पास ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल को मिल गया यह तमगा तो स्पीति घाटी का हो जाएगा कायाकल्प, जानें क्या है मामला

दोनों पिछली सीट पर थे

इस भीषण हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां ने हादसे की जगह से थोड़ी दूर चलने के बाद दम तोड़ दिया। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

गांव के उप प्रधान ने बताया कि मरने वाले युवक का नाम गौरव था, जबकि उसकी मां का नाम मीरा देवी था। बताया जाता है कार ड्राइवर चला रहा था, जिसे मामूली चोटें आई हैं। मां-बेटे दोनों पीछे की सीट पर बैठे थे। पुलिस कार हादसे की सूचना मिलते घटनास्थल पहुंची। हादसे में 2 लोगों की मौत की सूचना है। अब उसने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख