राजनीति

#हादसा

February 21, 2025

हिमाचल: 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आए दो शख्स, मकान की कर रहे थे शेटरिंग

करंट लगने से दोनों बुरी तरह से झुलसे

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Labour got electrocuted

नाहन। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हादसे हो रहे हैं। सबसे अधिक पहाड़ पर बनी सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही से हादसे हो रहे हैं। जिनमें कई लोगों की मौत भी हो रही है। वहीं कुछ अन्य हादसों में भी कई घरों के चिराब बुझ रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में भी हुआ है। यहां निर्माणाधीन मकान के काम में लगे दो मजदूर 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

पांवटा साहिब में दो व्यक्तियों को लगा करंट

मिली जानकारी के अनुसार पावंटा साहिब में एक निर्माणाधाीन मकान का कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लेंटर डालने के लिए दो मजदूर शेटरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर द्वारा हाथ में पकड़ा सरिया मकान के ऊपर से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन से टच हो गया।  जिससे दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नाइट अलाउंस, डीए और एरियर की मांग को लेकर HRTC कर्मियों का हल्ला बोल

दोनों शख्स बुरी तरह से झुलसे

हादसे की जानकारी मिलते ही अन्य लोगों ने दोनों मजदूरों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुट गई है। यह हादसा आज शुक्रवार को पेश आया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: SMC टीचर्स बोले- बस! अब और नहीं, नियमित करो वरना परीक्षाएं रद्द करनी पड़ेगी

मकान में कर रहे थे शटरिंग

बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब के नारीवाला में एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। आज शुक्रवार को जब 36 वर्षीय राणा पुत्र बीरू निवासी किशनपुरा तथा 40 वर्षीय रिंकू पुत्र रामदास निवासी किशनपुर इस निर्माणधीन मकान में शेटरिंग का काम कर रहे थे। इसी बीच उन्हें मकान के ऊपर से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन से करंट लग गया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लड़की के कमरे में घुसा 20 साल का रोहित, नीचता के आरोप में हुआ अरेस्ट

क्या कहते हैं अस्पताल के डॉक्टर

इस हादसे में दोनों मजदूर घायल हो गए थे। जिसमें राणा को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि रिंकू का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात डॉक्टर स्निग्धा बंसल ने बताया कि करंट लगने से 2 व्यक्ति घायल हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर के लिए रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख