#हादसा

April 30, 2026

चिंतपूर्णी से लौटते वक्त गहरी खाई में गिरी कार : जिंदा ज.ले दो युवक, हा*दसे से पहले की थी रील पोस्ट

CCTV में कैद हुआ हा.दसा...वीडियो देख सहमे परिजन

शेयर करें:

two people car deep ditch una road himachal police punjab ludhiana

ऊना। हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी मंदिर से माथा टेककर लौट रहे लुधियाना के श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और देखते ही देखते आग का गोला बन गई।

जिंदा जले दो युवक

इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि मृतकों में शामिल युवक पिंकू ने हादसे से करीब एक घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की थी।

यह भी पढ़ें- सुबह-सवेरे हिमाचल पहुंचे राहुल गांधी : 3 राज्य के नेताओं से करेंगे मुलाकात, जानें क्या है पूरा मामला

एक घंटा पहले ही पोस्ट की रील

उस वीडियो में वह कह रहा था जिस दिन मैं इस दुनिया से जाऊं, मेरी अर्थी को एक कंधा मेरे भाई का हो। उसने ऐसी चार भावुक रील्स शेयर की थीं, जो अब इस हादसे के बाद लोगों को झकझोर रही हैं।

दोस्त के साथ गया था चिंतपूर्णी

बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त के साथ माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहा था। कार की रफ्तार काफी तेज थी और एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी खाई में गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में घिर गई। किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- मिल्क प्लांट में CM सुक्खू को अधिकारियों पर आया गुस्सा : काम पर लगाई रोक, कमीशन खाने के चक्कर में..

CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसा

घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों में हादसा कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि काली स्विफ्ट कार अचानक बेकाबू होती है और सीधे गहरी खाई में जा गिरती है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चलती गाड़ी का टायर फटने से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया।

 

News Article Hero Image

कुछ दिन पहले खरीदी थी नई स्विफ्ट

मृतक पिंकू लुधियाना के गोपाल नगर, टिब्बा रोड का रहने वाला था। वह पेशे से टैक्सी ड्राइवर था और हाल ही में नई स्विफ्ट कार खरीदी थी। बुधवार सुबह वह खुशी-खुशी घर से निकला था, लेकिन दोपहर तक परिवार को उसकी मौत की खबर मिल गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने सिखाया सबक : UP की गाड़ी ने अटल टनल में तोड़ा ट्रैफिक नियम, कटा मोटा चालान

दो छोटे बच्चों ने खोया पिता

पिंकू अपने पीछे माता-पिता, बड़ा भाई, भाभी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पिता फैक्ट्री में दर्जी का काम करते हैं। हादसे में पिंकू के साथ मौजूद दूसरे युवक की भी जलने से मौत हो गई, लेकिन शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

 

परिवार में पसरा मातम

पुलिस प्रशासन मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटा है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर साझा की गई आखिरी पोस्ट अब एक दर्दनाक याद बनकर रह गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख