#हादसा

May 1, 2025

हिमाचल : पुल पार करते वक्त अचानक बढ़ा जलस्तर, 2 युवक डूबे- एक मिला, दूसरा लापता

अंधेरे में पार कर रहे थे नाला- दोनों बहे

शेयर करें:

Kullu News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मलाणा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात दो स्थानीय युवक नाला पार करते वक्त तेज बहाव में बह गए। इस हादसे में एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए लोकल रेस्क्यूअर छापे नेगी की टीम और होमगार्ड विभाग की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

अंधेरे में रास्ता पार करते समय हुआ हादसा

 जानकारी के अनुसार दोनों युवक रात के समय अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें एक नाला पार करना था। लेकिन नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि वे संतुलन खो बैठे और बह गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन और बचाव दल को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गाड़ी में लकड़ी का बॉक्स देख चौंकी पुलिस, खोला तो निकला चरस का जखीरा

एक शव निकाला गया, दूसरे की तलाश में जुटी टीमें

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचते ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद एक युवक का शव नदी से निकाल लिया गया है। दूसरे युवक के लिए सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। 

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान 19 वर्षीय इंद्रजीत और लापता युवक की पहचान 21 वर्षीय रामचंद्र के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि रेस्क्यू कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। लापता युवक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : आज से ATM के नए नियम लागू, पैसे निकालना हुआ महंगा- जानिए कितना देना होगा चार्ज

स्थानीय लोगों में शोक की लहर

इस हादसे के बाद मलाणा गांव में मातम का माहौल है। दोनों युवक स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं और गांव में काफी लोकप्रिय थे। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में ऐसे खतरनाक स्थलों पर सेफ्टी इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख