#हादसा

March 15, 2025

हिमाचल: होली के दिन मां-बाप को अकेला छोड़ गया जवान बेटा, 26 साल थी उम्र

दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में युवक स्वर्ग सिधारा

शेयर करें:

Two Bike colide sirmaur Youth

देहरादून (नाहन)। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के देहरादून में हुआ है। यहां दो बाइकों में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में हिमाचल के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दोनों बाइकों पर सवार तीन अन्य युवक घायल हुए हैं, जिन्हंे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा निर्माणाधीन दून.पांवटा फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शेरपुर और हसनपुर के बीच हुआ है। दोनों बाइकों की टक्कर में हिमाचल के सिरमौर जिला के एक युवक की मौत हुई है। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय सुमित पुत्र मामचंद निवासी मानपुर देवड़ा जिला सिरमौर हिमाचल के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अस्पताल से बंबर ठाकुर का पहला बयान, 'नड्डा परिवार' और भाजपा पर लगाए आरोप

दो बाइकों पर चार युवक थे सवार

बताया जा रहा है कि सहसपुर थाना पुलिस को दून. पांवटा फोर लेन पर दो बाइक की आपस में टक्कर की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार दोनों बाइकों पर दो दो युवक सवार थे। इसमें एक बाइक शेरपुर से धर्मावाला की तरफ जा रही थी। जबकि दूसरी बाइक धर्मावाला से शेरपुर की तरफ आ रही थी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जन्म के 6 माह बाद ही खो दिया था पिता, चाचा ने थामा हाथ- बेटा बना लेक्चरर

आमने सामने हुई बाइकों की जोरदार टक्कर

पुलिस के अनुसार दोनों ही बाइकों की रफ्तार काफी ज्यादा थी। जिसके चलते बाइक चालक बाइकों पर नियंत्रण नहीं रख सके और दोनों बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इन घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हिमाचल के सिरमौर जिला के रहने वाले 22 वर्षीय सुमित पुत्र मामचंद को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीने का आदी था पति, तंग आकर पत्नी ने उजाड़ा खुद का सुहाग

सहसपुर थाना के प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि इस हादसे में घायल सहसपुर के बद्री पुर निवासी 20 वर्षीय राजू पुत्र सोमा, 21 वर्षीय दीपक और शेरपुर निवासी हुकुमचंद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख