#हादसा
July 22, 2025
हिमाचल: दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक घर का बुझ गया चिराग; 27 साल थी युवक उम्र
तेज रफ्तार ने छीन लिया परिवार से उनका जवान बेटा
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे में एक घर का चिराग बुझ गया है। यह हादसा ऊना जिला में मंगलवार को अम्ब.मुबारिकपुर हाईवे पर हुए हुआ। इस भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को गहरा आघात पहुंचाया। कलरूही के समीप दो बाइकों की आमने.सामने की टक्कर में एक 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। यह दुर्घटना दोपहर के समय हुई जब हाईवे पर तेज रफ्तार में चल रही बाइकों की टक्कर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक बाइक पर सवार 27 वर्षीय वीरनाथ पुत्र चमन लाल निवासी होशियारपुर पंजाब और दूसरी बाइक पर 20 वर्षीय सलीम मोहम्मद पुत्र बलि मोहम्मद निवासी पटीयाड़ी जिला होशियारपुर पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत ही सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : "जॉब ट्रेनी" पर घिरी सुक्खू सरकार, जयराम बोले- पक्की नौकरी की दी थी गारंटी, युवाओं से किया विश्वासघात
यहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद 27 साल के वीरनाथ की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सलीम मोहम्मद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वीरनाथ की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के अनुसार वह मेहनती और होनहार युवक था, जो परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। बेटे की असमय मौत ने माता.पिता को गहरे शोक में डाल दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से आ रही थी बदबू, अंदर मिली बुजुर्ग की सड़ी-गली देह; लापता बेटे पर शक
घटना की जानकारी मिलते ही अम्ब थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दरकी पहाड़ी- चलती पिकअप पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर, गाड़ी में सवार थे दो लोग
वीरनाथ की असमय मौत ने न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि पूरे गांव को शोक में डाल दिया है। जवान बेटे को खोने का गम परिवार के लिए एक ऐसा घाव बन गया है जो ताउम्र नहीं भरेगा। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे पर आए दिन हो रहे हादसों के चलते लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण और गति सीमा का सख्ती से पालन करवाने की मांग की है।