#हादसा

August 22, 2025

हिमाचल: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचली 10 साल की मासूम, चौथी कक्षा में पढ़ती थी; लोगों ने जाम किया हाईवे

बच्ची को कुचल मौके से फरार हुआ चालक, लोगों ने जाम कर दी सड़क

शेयर करें:

road accident kalaamb

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश से एक बेहद ही दुखद समाचार सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक चौथी कक्षा की छात्रा को बुरी तरह से कुचल दिया। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा कालाअंब.नारायणगढ़ रोड पर शुक्रवार सुबह हुआ। जब सड़क पार कर रही एक मासूम छात्रा को तेज़ रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मृतका की पहचान 10 वर्षीय आराध्या कुमारी पुत्री पंकज कुमार निवासी कालाअंब के रूप में हुई है। वह पास के ही एक निजी स्कूल सेंट फ्रांसिस स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी।

सड़क पार करते कुचली बच्ची 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब आराध्या रोज़ की तरह स्कूल पहुंचने के बाद सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची ट्रक के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया, लेकिन नारायणगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अभी हाथों से नहीं उतरा था मेहंदी का रंग, नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग- पसरा मातम

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस की 'वोट चोर, कुर्सी छोड़' रैली में बवाल, CM सुक्खू-विक्रमादित्य के समर्थक भिड़े

गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम

हादसे की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और कालाअंब.नारायणगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह दुर्घटना लापरवाही का नतीजा है। स्कूल के सामने वर्षों से ज़ेब्रा क्रॉसिंग और फुटओवर ब्रिज की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन और स्कूल प्रबंधन दोनों ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजा यह हुआ कि आज एक मासूम बच्ची की जान चली गई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: फर्जी दस्तावेज लेकर MBBS काउंसलिंग में पहुंची युवती, ऐसे हुआ खुलासा

पहले भी उठ चुकी है सुरक्षा व्यवस्था की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने सड़क पर रोज़ाना सैकड़ों बच्चे पैदल आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद न तो कोई ट्रैफिक कंट्रोल व्यवस्था है और न ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। हमने कई बार स्कूल प्रबंधन को चेताया और हाईवे अथॉरिटी से संपर्क करने की बात भी कही थी, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले। आज की यह दुर्घटना इस लापरवाही का दुखद परिणाम है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख