राजनीति

#हादसा

November 23, 2025

हिमाचल: खाई में लुढ़की कार को पेड़ ने थामा, 3 बच्चों सहित 7 थे सवार; चीख पुकार से दहला इलाका

पेड़ ने बचा ली सात लोगों की जानें, कई सौ फीट नीचे गिरने से बचाई

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chamba Road Accident

चंबा। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी में उस समय कोहराम मच गया, जब एक पर्यटकों से भरी गाड़ी सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। यह हादसा चंबा जिला की पर्यटन नगरी डलहौजी में हुआ है। हादसे के समय बस में तीन बच्चों के सहित सात लोग सवार थे। गाड़ी के खाई में गिरते ही कार सवारों में चीख पुकार मच गई। जिसे सुन कर स्थानीय लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े।

पर्यटन नगरी में हुआ हादसा

यह हादसा पर्यटक नगरी डल्हौजी के लक्कड़ मंडीदृखज्जियार मार्ग पर रविवार को हुआ है। बताया जा रहा है कि खाई में गिरी कार को एक पेड़ का सहारा मिल गया। जिससे यह कार पेड़ के सहारे अटक गई और एक बड़ी त्रासदी होने से बच गई। कार में सवार परिवार पंजाब के संगरूर का रहने वाला बताया जा रहा है। यह परिवार छुट्टियां मनाने खज्जियार जा रहा था कि अचानक तेज धूप की चकाचौंध से चालक का नियंत्रण कार पर से हट गया। अनियंत्रित कार सड़क से बाहर फिसलती हुई सीधे नीचे गहरी खाई की ओर लुढ़कने लगी, लेकिन कुछ मीटर नीचे खड़े एक मजबूत पेड़ ने कार को थाम लिया और सात लोगों का जीवन बच गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर लौट रहा था शख्स, तेज रफ्तार में आई बस ने बुरी तरह से कुचल दिया

तीन बच्चों सहित सात थे सवार

कार में तीन छोटे बच्चों सहित कुल सात सदस्य सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि यदि कार पेड़ से न अटकती, तो वह सीधे कई सौ फीट गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे एक बड़ी त्रासदी से इंकार नहीं किया जा सकता था। स्थानीय लोग और आसपास से गुजर रहे वाहन चालक तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया गया।

 

यह भी पढ़ें : मेरी गोद खाली हो गई - आंगन सूना हो गया... शहीद नमांश की मां की चीखों ने हर शख्स को रूला दिया

 

घायलों में स्मिता जैन को दाएं कंधे में गंभीर चोट आई है, जबकि अंकित जैन, पंकज जैन, तरुणा गुप्ता और बच्चों प्रिशा (10), लविशा (8), और आरव (3) को हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टर देवेश ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : वीरभद्र की विरासत सुरक्षित: विनय की ताजपोशी से हाईकमान ने साधा संतुलन; होलीलॉज को दिया अधिमान

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साथ ही पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बन गए हैं। तेज ढलानें, मौसम में अचानक बदलाव और अंजाने रास्तों पर चालकों की असावधानी मिलकर बड़ी घटनाओं का कारण बनते हैं।

नोट: ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख