#हादसा
December 22, 2025
हिमाचल : घूमने निकले थे 6 लड़के-लड़कियां, गहरी खाई में गिर गई कार- परिवार में मातम
घर लौटते वक्त गहरी खाई में समाई कार
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां कोटखाई क्षेत्र में एक कार भीषण हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में चार युवक और दो यवतियां सवार थीं।
हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, दो युवतियों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी युवक-युवतियांं शिमला के ऊपरी पर्यटन स्थल घूमने के लिए आए थे। मगर कल देर रात उनकी कार कोटखाई के बाघी बाजार के पास हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार नंबर HP-64-7845 में कुल छह लोग सवार होकर सोलन से शिमला हाटू पीक घूमने आए थे। रात को जब वो वापस घर लौट रहे थे- तब अचानक ड्राइवर का कार पर से संतुलन बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल थे।
पुलिस टीम ने सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें IGMC शिमला रेफर कर दिया। हादसे में घायल हुए सभी लोग सोलन जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस टीम ने मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान-