#हादसा

August 12, 2026

हिमाचल में ढहा दो मंजिला मकान, मां समेत गर्भवती बेटी ने गंवाई जा..न, 2 साल के बच्चे....

गांव में मची अफरा-तफरी, परिवार में पसरा मातम

शेयर करें:

sirmaur house collapsed family members himachal today monsoon didag panchayat

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश और भूस्खलन के बीच अब सिरमौर जिले के राजगढ़ से एक ऐसा हादसा सामने आया है- जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।

भरभारकर गिरा दो मंजिला मकान

यहां साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के वक्त मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे और मकान गिरते ही चारों मलबे के नीचे दब गए। राहत एवं बचाव अभियान के बाद सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि दो मासूम बच्चे घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : शराब में धुत कांग्रेस नेता ने लांघी सीमा- गांव में महिलाओं से की नीचता, हुई छित्तर-परेड

साफ मौसम में हादसा

हादसा राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय मौसम साफ था और किसी को भी इस तरह के हादसे का अंदेशा नहीं था। अचानक दो मंजिला मकान धराशायी हो गया और देखते ही देखते पूरा भवन मलबे में तब्दील हो गया।

 

No photo description available.

गांव में मची अफरा-तफरी

मकान गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर लोगों के दबे होने की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में टैक्स चोरी का खेल- कागजों में खाली प्लॉट, मौके पर आलीशान होटल; अब होगी वसूली

मलबे से चार लोगों को निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल उपचार के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया गया।

मां-बेटी की मौत

हादसे में 56 वर्षीय निर्मला देवी और उनकी 30 वर्षीय पूजा की मौत हो गई। वहीं दो वर्षीय हीरा और दो वर्षीय आबियाना घायल हुए हैं। दोनों मासूमों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूजा गर्भवती थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के युवाओं को राहत- होमगार्ड की भर्ती आयु सीमा बढ़ी, सरकार ने दी 5 साल की छूट

साफ मौसम में मकान गिरने से उठे सवाल

इस हादसे की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मकान खराब मौसम या तेज बारिश के दौरान नहीं, बल्कि साफ मौसम में अचानक गिर गया। आखिर दो मंजिला मकान अचानक क्यों धराशायी हुआ, इसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कैसे गिर गया मकान?

फिलहाल मकान गिरने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि मकान की संरचना में कोई कमजोरी थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : छोटी उम्र में अफसर बना हवलदार का 23 वर्षीय बेटा, एक साथ पास किए 5 कठिन पेपर

गांव में पसरा मातम

एक ही मकान के अचानक गिरने से छिछड़ियां गांव में मातम पसर गया है। हादसे में दो महिलाओं की मौत और दो मासूम बच्चों के घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख