#रोजगार

August 12, 2026

हिमाचल के युवाओं को राहत- होमगार्ड की भर्ती आयु सीमा बढ़ी, सरकार ने दी 5 साल की छूट

होमगार्ड जवान लंबे समय से पुलिस विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे थे

शेयर करें:

himachal police bharti recruitment homeguard age limit sukhu government

शिमला। पुलिस विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे हिमाचल के होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से पुलिस भर्ती नहीं होने के कारण कई होमगार्ड जवान उम्र की तय सीमा पार कर रहे थे और पुलिस में जाने का उनका सपना अधूरा रह सकता था।

हिमाचल के युवाओं को राहत

अब प्रदेश सरकार ने ऐसे जवानों को एक और मौका देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर पुलिस भर्ती में होमगार्ड जवानों की अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर फटा बादल: पुल बहने से मची तबाही, घरों व खेतों में घुसा पानी

28 से बढ़ाकर 33 साल हुई आयु सीमा

अब पुलिस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक होमगार्ड जवानों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष के बजाय 33 वर्ष होगी। यानी होमगार्ड जवानों को पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा में पांच साल की विशेष छूट मिलेगी।

कई युवाओं के लिए सुनहरा मौका

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सैकड़ों होमगार्ड जवानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से पुलिस विभाग में भर्ती नहीं होने के चलते जिन जवानों के लिए उम्र सीमा बाधा बन रही थी, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 77 वर्षीय डॉक्टर ने सरकार को सौंपी 80 करोड़ की संपत्ति, देह दान करने का भी फैसला

लंबे इंतजार के बाद मिला मौका

होमगार्ड जवान लंबे समय से पुलिस विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे थे। लेकिन भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण कई जवान अधिकतम आयु सीमा के करीब पहुंच गए थे या इसे पार कर चुके थे। ऐसे में सरकार के इस फैसले को उनके लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

युवाओं के लिए राहत की खबर

विधायक हरीश जनारथा ने आयु सीमा बढ़ाने के फैसले के लिए CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे होमगार्ड जवानों को विभाग में जाने का मौका मिलेगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे पात्र होमगार्ड जवानों के लिए आवेदन और भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का रास्ता आसान होगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख