#हादसा

August 6, 2025

HRTC की चलती बस पर गिरा देवदार का पेड़- मौके पर पहुंची पुलिस, राहत-बचाव कार्य जारी

संजौली से छोटा शिमला के बीच हादसे से मची अफरा-तफरी

शेयर करें:

 hrtc bus accident

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संजौली से छोटा शिमला के बीच चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस पर अचानक भारी-भरकम देवदार का पेड़ गिर गया। यह हादसा इतना गंभीर था कि अगर बस कुछ सेकंड पहले वहां से गुज़र रही होती, तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। लेकिन गनीमत रही कि बस के चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए और एक बड़ा संकट टल गया।

अचानक गिरी तबाही

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब बस रोज़ की तरह सुबह के समय संजौली से छोटा शिमला की ओर जा रही थी। बस जैसे ही बालूगंज क्षेत्र के पास मोड़ पर पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़ा एक पुराना देवदार का पेड़ तेज़ हवा और बारिश के चलते उखड़ गया और सीधे बस की छत पर आ गिरा।

 

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का अलर्ट: हिमाचल में अगले कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश, जानें

बस क्षतिग्रस्त, प्रशासन मौके पर

पेड़ गिरने से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। HRTC के अधिकारियों और जिला प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क से पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया। ट्रैफिक को भी कुछ देर के लिए डायवर्ट करना पड़ा।

प्रदेश में 500 से ज्यादा सड़कें बारिश और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो चुकी हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


बारिश के मद्देनज़र प्रशासन ने एहतियातन कई क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टियाँ घोषित कर दी हैं।

कहाँ-कहाँ छुट्टी की घोषणा हुई है?

  • सोलन जिला: सभी शिक्षण संस्थान बंद
  • मंडी जिला: करसोग और सुंदरनगर सब डिवीजन
  • शिमला जिला: कुमारसैन, रामपुर, चौपाल, ठियोग
  • कुल्लू जिला: निरमंड सब डिवीजन
  • शिमला शहर के स्कूल: चैल्सी, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट और सेंट एडवर्ड स्कूल

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश का कहर: जलमग्न हो रहा मंडी, कई घर टूटे; पानी में डूब गई गाड़ियां 

मौसम विभाग का अलर्ट: अगले कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि कई जिलों में पिछले कल जोरदार बारिश हुई है। जिसके बाद लोग सहमे हुए है। 

अलर्ट प्रभावित जिले:

  • बिलासपुर
  • सोलन
  • शिमला
  • सिरमौर
  • मंडी

इसके अलावा चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

 

यह भी पढ़ें : अब धराली गांव में फटा बादल: तिनके की तरह बह गए दर्जनों घर, 50 से अधिक लोग लापता; 4 देह मिली

सतलुज का जलस्तर बढ़ा

कोल-डैम से 24 घंटे में तीसरी बार पानी छोड़ा गया, सतलुज का जलस्तर बढ़ा है। लगातार बारिश के चलते सतलुज नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। कोल-डैम से आज सुबह 6:30 बजे फिर से पानी छोड़ा गया और यह 24 घंटे में तीसरी बार हुआ है। जलस्तर में 5 मीटर तक की बढ़ोतरी देखी गई है। पंजाब में अलर्ट जारी कर नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख