राजनीति

#हादसा

May 6, 2025

हिमाचल : स्कूटी सवार दंपती की आवारा सांड से भिड़ंत, पति ने तोड़ा दम- पत्नी की हालत नाजुक

लोगों ने प्रशासन पर उतरा गुस्सा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi News

मंडी। मंडी जिले के अंतर्गत डडौर फोरलेन पर सोमवार शाम एक आवारा सांड के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित दंपती स्कूटी पर सवार थे और खेतों से घर लौट रहे थे। टावां गांव के पास एक सांड ने दोनों पर हमला कर दिया।

स्कूटी सवार दंपती की आवारा सांड ने भिड़ंत

चश्मदीदों के अनुसार, सांड के हमले में दंपती स्कूटी से नीचे गिर गए। उसी हालत में सांड ने दोनों को कुचलना शुरू कर दिया। सांड के नुकीले सींग से पति और पत्नी को गंभीर चोट पहुंची। गांव के लोगों ने दोनों को सांड़ से छुड़वाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सबुह-सवेरे दहकी फैक्ट्री, नहीं भाग पाए मजदूर- घरों में ही फंस गए बेचारे

AIIMS में दम तोड़ा

इसके बाद लोगों ने दोनों घायलों को सबसे नजदीक के मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया। दोनों की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने दंपती को AIIMS बिलासपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है।

सिरदर्द बने आवारा पशु

मृतक का नाम रोशन लाल है। इस घटना से सड़क पर आवारा घूमने वाले जनवरों को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि आवारा पशु सड़कों पर डेरा जमाए रहते हैं, जिससे कभी ट्रैफिक जाम तो कभी वाहनों के उनके टकराने के कारण हादसे होते हैं और अक्सर जान पर बन आती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन चिट्टा तस्कर, 46 लाख की संपत्ति भी की जब्त

लोगों ने बताया कि कई बार स्थानीय प्रशासन को आवारा पशुओं को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर रखने का आग्रह किया गया है, लेकिन प्रशासन की अभी तक नींद नहीं टूटी है। लोगों ने पीड़ित दंपती को मुआवजा देने की मांग की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख