#हादसा

July 23, 2025

हिमाचल : गहरी खाई में समाई कार- 2 युवक थे सवार, बूढ़ी मां ने खोया इकलौता सहारा

एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

शेयर करें:

sachin bisht

किन्नौर। बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने न सिर्फ एक परिवार का सहारा छीन लिया, बल्कि पहाड़ी इलाकों की सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। यह हादसा पूह उपमंडल के ज्ञाबुंग-बोदंग नाला के पास हुआ, जहां एक ऑल्टो K10 कार (HP 25A 1921) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

 

रोपा से रिकांगपिओ जा रहे थे दोनों युवक


कार में सवार दोनों युवक शिमला जिले के रहने वाले थे और किसी निजी कार्य से रोपा गांव आए हुए थे। वे बुधवार को रिकांगपिओ की ओर लौट रहे थे कि रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।

 

यह भी पढ़ें : IMD अलर्ट: हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ेगा, इन जिलों में होगी भारी बारिश- जानें ताजा अपडेट

 

एक की मौत, दूसरा ज़िंदगी की जंग लड़ रहा


इस दुर्घटना में 27 साल के सचिन बिष्ट निवासी चेवरी, दजनोली तहसील, ननखरी, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक विजय कुमार, निवासी बाजवा, मशनू (रामपुर), गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस से सीएचसी पूह पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय कुमार का इलाज अभी जारी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सराज में 27 अभी भी लापता, सेना और NDRF की टीमें वापस लौटी- अब ये संभालेंगे जिम्मा

 

पुलिस जांच में जुटी


मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना का मुआयना किया और मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है, लेकिन हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

 

सवालों में सड़क सुरक्षा


इस तरह के हादसे पहाड़ी क्षेत्रों में आम होते जा रहे हैं, मगर हर बार एक नई पीड़ा, एक नया मातम छोड़ जाते हैं। सचिन बिष्ट के असमय चले जाने से उनका परिवार गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि वह घर का इकलौता बेटा था।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख